अपनी बोल्डनेस की वजह से अक्सर चर्चा में रहे वाली शमा सिकंदर एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं । हाल ही में शमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिकिनी में एक फोटो शेयर की है।
मुस्लिम एक्ट्रेस ने शेयर की बिकिनी फोटो, यूजर्स बोले- 'रमजान में हो, ऐसे मत करो'
फोटो शेयर करते हुए शमा ने लिखा, 'हमेशा अपने दिल की सुनो और जैसे जीना चाहते हो वैसे जियो ।' इस तस्वीर को देखने के बाद शमा को यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
ट्रोलर्स ने शमा को बेशर्म तक कह दिया । एक यूजर ने लिखा- थोड़ा सा रमजान का एहतराम कर लो । मुस्लिम हो अपनी कौम का ही कुछ ख्याल रख लो । कुछ यूजर ने शमा को डिफेंड भी किया ।
A post shared by Shama Sikander (@shamasikander) on
एक और यूजर ने लिखा, 'लानत पड़े तुम पर । रमजान में हो । ऐसे मत करो ।' कुछ यूजर्स ने उन्हें बोल्ड और सेक्सी भी बताया । बता दें कि इससे पहले हिना खान को भी यूजर्स ने ट्रोल किया था ।
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो डांस करती नजर आ रही थीं । उनका यह वीडियो कई लोगों को पसंद नहीं आया । कुछ लोगों का मानना है कि उन्हें रमजान में डांस नहीं करना चाहिए ।