बेशक सिनेमाघर कोरोना के चलते बंद हैं लेकिन इस महीने के अंत में ओटीटी पर भी फिल्मों का कड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है। महीने की अंतिम तारीख यानी 31 जुलाई को इस बार अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी और छोटी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में विद्या बालन की शकुंतला देवी, शारिब हाशमी और अंजली पाटिल की माय क्लाइंट्स वाइफ, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे की रात अकेली है और कुणाल खेमू की लूटकेस जैसी फिल्में शामिल हैं।
2 of 5
vidya balan
- फोटो : amar ujala
ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स भले ही सिनेमाघरों की तरह पहला दिन पहले शो के हिसाब से काम न करते हो लेकिन फिर भी अब तक देश में मौजूद सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक ही भाषा की फिल्मों को एक ही तारीख को रिलीज करने से परहेज करते रहे हैं।
3 of 5
ब्रीद इनटू द शैडोज
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिनेमाघरों के बंद होने के चलते यह समझा जा सकता है कि लोगों का मनोरंजन करने का पूरा भार इस समय डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के कंधों पर है। इसलिए अभिषेक बच्चन की पहली वेब सीरीज 'ब्रीद- इनटू द शैडोज' को घेरने के लिए दूसरे प्लेटफॉर्मों ने 'अनदेखी' और 'माफिया' जैसी वेब सीरीजों को मैदान में उतारा।
4 of 5
लूटकेस, शकुंतला देवी
- फोटो : Social Media
अब यह इसी महीने में दूसरी बार देखा जा रहा है कि जब देश के बड़े और छोटे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स एक साथ अपनी गर्मी दिखा रहे हैं। महीने की 31 तारीख को अमेजॉन प्राइम वीडियो पहले ही विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' को रिलीज करने की घोषणा कर चुका है। इसके बाद इस दौड़ में डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने भी कुणाल खेमू की फिल्म 'लूटकेस' को उतारा।
5 of 5
माय क्लाइंट्स वाइफ, रात अकेली है
- फोटो : Social Media
बीते बृहस्पतिवार को ही नेटफ्लिक्स भी राधिका आप्टे और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'रात अकेली है' को इस दिन रिलीज करने की घोषणा कर चुका है। और अब एक नवजात प्लेटफॉर्म शेमारूमी बॉक्स ऑफिस ने भी छोटे बजट की एक थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'माय क्लाइंट्स वाइफ' को इसी दिन रिलीज करने का फैसला किया है। माध्यम चाहे कोई भी हो लेकिन मुकाबला तो होगा।
पढ़ें: World Emoji Day 2020: शिल्पा शेट्टी का वीडियो हुआ वायरल, मजेदार इमोजी वाले एक्सप्रेशन्स देख आप भी कहेंगे 'वाह'