इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की फिल्मों को बायकॉट करने का ट्रेंड चला हुआ है। बायकॉट का ही असर है कि बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की फिल्मों को मुंह की खानी पड़ रही है। आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', अक्षय की 'रक्षा बंधन' या फिर तापसी पन्नू की 'दोबारा', सभी फिल्मों पर बायकॉट ट्रेंड भारी पड़ रहा है। इसी बीच अब शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना ने फिल्म मेकर्स और स्टार्स को आड़े हाथ लिया है।
Mukesh Khanna: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर मुकेश खन्ना का तीखा बयान, बोले- भूलो मत जनता जनार्दन है
मुकेश खन्ना ने सबसे पहले सभी डायरेक्टर, फिल्म मेकर्स और स्टार्स को खरी-खरी सुनाई। उन्होंने कहा कि इन सबको क्या लगता है कि जिस जनता के लिए ये फिल्में बना रहे हैं उसे कह देंगे कि अगर हमारी फिल्म नहीं देखने तो मत देखो, मुझे पसंद नहीं करते तो मत देखो। क्या घर में बैठकर आप खुद ये फिल्में देखने वाले हैं? ये क्या बचकानापन है कि आप सब ऐसे बयान दे रहे हैं। इससे किसी और का नहीं आपका ही करोड़ों का नुकसान होगा।
जनता को चैलेंज न करने की दी सलाह
इसके आगे अभिनेता कहते हैं, 'क्या सोच कर आप सभी जनता से अपनी फिल्म बायकॉट करने का आह्वान कर रहे हैं। आप कह रहे हैं कि मेरी फिल्म को बायकॉट करके दिखाओ, मुझे ऐसे अकेले मत छोड़ो। जब आपकी फिल्म रिलीज होने वाली होती है, तब आप बयान दे रहे हैं। फिल्में जनता के लिए ही बनती हैं और सबसे जरूरी बात जनता जनार्दन है। जनता को अगर आपकी किसी बात का बुरा लगा है, तो माफी मांगे। उन्हें चैलेंज न करें क्योंकि इससे नुकसान आपका ही होगा।
हिंदुओं को पहुंचाई सबसे ज्यादा चोट
मुकेश खन्ना कहते हैं, 'मुझे ऐसा लग रहा है कि ये लोग सोच रहे हैं कि सोशल मीडिया पर बायकॉट करने वाले लोग दूसरे हैं और थिएटर में इनकी फिल्म देखने आने वाले दूसरे। लेकिन मुझे नहीं लगता ऐसा कुछ है, ये सभी एक हैं। अगर इनके दिमाग में एक बार बैठ गया, तो आपकी फिल्में नहीं देखेंगे। लेकिन अगर आपको ऐसा ही लगता है, तो साहब अब वो ट्रेंड नहीं रह गया है। क्योंकि आपने बहुत ही सेंसिटिव जगह पर चोट पहुंचाई है। खासतौर पर हिंदुओं को चोट पहुंचाई है और अब वे जाग गए हैं। आप उन्हें उकसा रहे हैं कि मुझे भी बायकॉट करो, करेंगे आपको भी बायकॉट। ऐसे बेकार स्टेटमेंट न दें।