अभिनेता वरुण धवन की एक पोस्ट की वजह से इंटरनेट पर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और उनके करीबी दोस्त रोहन श्रेष्ठा की शादी की बातचीत शुरू हो गई है। यह बातचीत सिर्फ बाहर वाले ही नहीं, बल्कि श्रद्धा के घर वाले भी कर रहे हैं। हालांकि, वह श्रद्धा पर कोई अपना फैसला नहीं थोपना चाहते। श्रद्धा कपूर के पिता अभिनेता शक्ति कपूर का कहना है कि अगर श्रद्धा अपने दोस्त रोहन के साथ शादी करना चाहती हैं तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।
2 of 5
Shakti Kapoor, Shraddha Kapoor
- फोटो : Social Media
शक्ति कपूर के मुताबिक, रोहन एक अच्छा लड़का है और उनका आना-जाना शक्ति कपूर के घर में बचपन से है। शक्ति कहते हैं, 'श्रद्धा ने मुझे कभी बताया ही नहीं कि वह रोहन के साथ शादी करने की योजना बना रही है। मेरे लिए तो अब भी वह बचपन के दोस्त जैसे ही हैं। मुझे नहीं पता कि वह एक दूसरे के साथ गंभीर भी हैं। और अगर वह गंभीर हैं तो वह खुद ही सब कर सकते हैं। मैं तो हमेशा अपनी बेटी की तरफ ही खड़ा हूं। मुझे नहीं पता कि इंटरनेट पर किस तरह की बातचीत चल रही हैं लेकिन अगर श्रद्धा चाहती हैं कि वह रोहन से शादी करें तो वह कर लें।'
3 of 5
Shakti Kapoor, Shraddha, Rohan
- फोटो : file photo
शक्ति कहते हैं कि सिर्फ रोहन ही नहीं, अगर श्रद्धा उन्हें आकर बताती हैं कि उन्होंने अपने लिए कोई लड़का चुना है और वह उससे शादी करना चाहती हैं तो शक्ति को इस पर कोई ऐतराज नहीं होगा। शक्ति ने बताया कि रोहन के परिवार से उनके परिवार के बहुत अच्छे संबंध हैं। शक्ति कहते हैं, 'मैं रोहन के पिता राकेश श्रेष्ठा को अच्छी तरह से जानता हूं। वह भी तब से जब रोहन फोटोग्राफर नहीं थे। हमने साथ अच्छा वक्त गुजारा है।'
4 of 5
Shakti, Siddhant and Shraddha
हालांकि, शक्ति ने यह भी कहा कि अपनी शादी का फैसला लेने का पूरा हक श्रद्धा को ही है। शक्ति ने कहा कि उन्होंने अपना रिश्ता अपनी बेटी के साथ इस तरह का बना रखा है कि श्रद्धा अपने सभी फैसले खुद लेने के लिए सक्षम हैं। शक्ति का कहना है कि श्रद्धा इस समय अभिनय में अपने करियर के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं और उन्हें इसका गर्व भी है। श्रद्धा इस समय रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की फिल्म में काम कर रही हैं। शक्ति कहते हैं, 'रणबीर सिर्फ मेरे ही नहीं, बल्कि मेरे बेटे सिद्धांत के भी पसंदीदा कलाकार हैं।'
5 of 5
shraddha kapoor
- फोटो : instagram
अभिनेता वरुण धवन ने अपनी बचपन की दोस्त नताशा दलाल के साथ पिछले रविवार को ही शादी की है। उनकी शादी की शुभकामनाएं जब श्रद्धा ने उन्हें दी तो इसके बदले में वरुण ने एक हल्की सी चिंगारी लगा दी कि श्रद्धा भी शायद रोहन के साथ शादी करने के लिए तैयार हैं। इस पर अब श्रद्धा के जवाब का इंतजार है।