बॉलीवुड में आजकल बॉक्स ऑफिस को लेकर एक जबरदस्त टक्कर शुरू हो गई है। हर हीरो अपनी फिल्म की करोड़ों में गिनती करवाना चाहता है। ऐसे में बॉलीवुड के किंग खान ने कुछ ऐसा कहा है जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
शाहरुख ने दिया बड़ा बयान, कहा बॉक्स ऑफिस पर सलमान से कोई नहीं जीत सकता
शाहरुख खान ने इस करोड़ क्लब पर कमेंट करते हुए अपनी तुलना को इन सबसे अलग बताया है। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि वो सलमान खान के बॉक्स ऑफिस से कभी टक्कर ले ही नहीं सकते। और सिर्फ वो ही नहीं बल्कि कोई नहीं ले सकता। ये ऐसी सच्चाई है जिसे बदला नहीं जा सकता।
शाहरुख ने दिया बड़ा बयान, कहा बॉक्स ऑफिस पर सलमान से कोई नहीं जीत सकता
आपको बता दें कि शाहरुख खान कुछ दिन पहले भी ये बात मान चुके हैं कि अब वो बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस किंग नहीं रह गए हैं। अब शायद शाहरुख खान ने उस बात का जवाब दिया है जो राकेश रोशन ने उन पर ताना कसते हुए कहा था।
शाहरुख ने दिया बड़ा बयान, कहा बॉक्स ऑफिस पर सलमान से कोई नहीं जीत सकता
राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने शाहरुख को समझाया था कि आमिर और सलमान से टक्कर लो, ऋतिक तो तुम्हारा जूनियर है। वहीं किंग खान ने हाल ही में कहा था कि अब वो सिनेमा की ओर मुड़ गए हैं। उन्होंने कभी बॉक्स ऑफिस की चिंता की ही नहीं।
शाहरुख ने दिया बड़ा बयान, कहा बॉक्स ऑफिस पर सलमान से कोई नहीं जीत सकता
उन्होंने सिर्फ फिल्में की हैं। उनके पास ऐसी फिल्में आईं ही नहीं जिनके लिए बॉक्स ऑफिस की चिंता करनी पड़े। इस जंग में सलमान आगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस के कारोबार के जंग में सलमान खान सबसे आगे हैं। उनके बाद आमिर खान दूसरे नंबर, शाहरुख खान तीसरे, अक्षय कुमार चौथे और रणवीर सिंह पांचवे नंबर पर हैं।