बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन जल्द ही वह सुनहरे पर्दे पर दमदार वापसी करने जा रहे हैं। साल 2023 पूरी तरह से शाहरुख खान के नाम होने जा रहा है क्योंकि अगले साल उनकी एक के बाद एक तीन फिल्में रिलीज होने वाली हैं। शाहरुख अगले साल की शुरुआत फिल्म 'पठान' से करेंगे फिर वह 'जवान' में नजर आएंगे और साल का अंत 'डंकी' से करेंगे। हालांकि शाहरुख की दोनों फिल्मों से ज्यादा चर्चा राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की है। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस बीच एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जिसे देखकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
'डंकी' के सेट से वायरल हुई तस्वीर
हाल ही में शाहरुख खान को मुंबई के एयरपोर्ट पर लंदन के लिए रवाना होते हुए देखा गया था। शाहरुख इन दिनों वहां अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच शूटिंग के दौरान की एक फोटो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यह फोटो शाहरुख खान की है। फोटो में शाहरुख खान चेक शर्ट और काली पैंट में नजर आ रहे हैं। 'डंकी' में शाहरुख खान का लुक कैसा होगा, इस फोटो से अब यह भी साफ हो चुका है।
3 of 4
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
भड़क उठे फैंस
फोटो के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। शाहरुख के चाहने वाले उनके तस्वीर को लेकर गुजारिश कर रहे हैं कि इसे तुरंत डिलीट किया जाना चाहिए। दरअसल, उनके फैंस नहीं चाहते कि इस तरह की लीक फोटोज से फैंस का उत्साह कम हो। एक यूजर ने इस पर रिएक्शन देते हुए लिखा, 'इस पोस्ट को प्लीज तुरंत डिलीट कर दो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'प्लीज फोटोज लीक करके लोगों का उत्साह कम मत करो।'
4 of 4
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि 19 अप्रैल को शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ के साथ अपनी आगामी फिल्म डंकी की घोषणा की थी। दोनों ने यह घोषणा एक वीडियो के जरिए की थी। इस वीडियो में शाहरुख संजय दत्त की मुन्नाभाई एमबीबीएस और आमिर खान की पीके के पोस्टर को बहुत गौर से देखते हुए नजर आते हैं। तभी वहां राजकुमार हिरानी पहुंच जाते हैं। इसके बाद शाहरुख उन्हें अपनी नई फिल्म में कास्ट करने के लिए कहते हैं और बात डंकी पर आककर खत्म होती है।