ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'क्लास ऑफ 83' भले बॉबी देओल ने कमाल काम किया हो लेकिन उनकी वेब सीरीज 'आश्रम' ने डिजिटल मीडिया पर उनकी ब्रांडिंग खराब कर दी है। सेमी पॉर्न टाइप की इस सीरीज का ही असर है कि रेड चिलीज की अगली फिल्म में अब हीरो विक्रांत मैसी होंगे और बॉबी देओल का किरदार साइड रोल में हो गया है। शाहरुख खान कंपनी की ये फिल्म भी अब रेड चिलीज की सोलो फिल्म नहीं होगी।
सोलो हीरो के तौर पर खत्म हो रही बॉबी देओल की ब्रांडिंग, शाहरुख की फिल्म में हीरो बने विक्रांत मैस्सी
अभिनेता शाहरुख खान को फिल्म 'क्लास ऑफ 83' में बॉबी देओल का काम बहुत पसंद आया। लेकिन, इस फिल्म के बाद बॉबी देओल ने प्रकाश झा की सीरीज 'आश्रम' में जो कुछ किया है, अब वो बॉबी देओल पर ही भारी पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक रेड चिलीज ने फैसला ही किया है कि उनकी क्राइम थ्रिलर में असली खेल अब अभिनेता विक्रांत मैस्सी और सान्या मल्होत्रा का होगा। और, बॉबी देओल बस एक कैरेक्टर रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन शंकर रमन करने जा रहे हैं और इसका नाम है, 'लव हॉस्टल'।
We're excited to present our next film with @DrishyamFilms, #LoveHostel - a story about a spirited young couple on the run!
Starring @sanyamalhotra07, @masseysahib & @thedeol
Directed by @iamshankerraman. Produced by @gaurikhan, @ManMundra & @_GauravVerma@iamsrk @VenkyMysore pic.twitter.com/nXEAYGtlSk
फिल्म 'लव हॉस्टल' की कहानी उत्तर भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित एक युवा जोड़े की कहानी है जो अपनी जिंदगी बिना किसी चिंता के जिए जा रहा हैं। वह अपनी जिंदगी हंसी खुशी गुजारना चाहता है और साथ ही अंत भी खूबसूरत होने की चाह रखता है।
हालांकि, इस दुनिया में व्याप्त लालच और उनके बीच में जन्म लेते सिद्धांत उनकी जिंदगी को मुश्किल बना देते हैं। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में ही शुरू हो जाएगी। पर्दे के पीछे रहकर शाहरुख लगातार फिल्मों की घोषणा करते जा रहे हैं लेकिन उनके प्रशंसक तो चाहते हैं कि वह पर्दे के सामने आएं।
वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर नहीं देखा गया। तब से ही वह एक ऐसी पटकथा चुनने में लगे हुए हैं जो हिंदी फिल्मों में उनकी धमाकेदार वापसी दर्ज करा सके। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने राजकुमार हिरानी, विधु विनोद चोपड़ा, एटली जैसे कई निर्माताओं और निर्देशकों की पटकथाएं सुनी हैं लेकिन अभी तक किसी को लेकर उन्होंने आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
पढ़ें: बड़े पर्दे पर 'नागिन' बन इन अभिनेत्रियों में मचाया कोहराम, रीना रॉय से लेकर मल्लिका शेरावत तक हैं शामिल