दिवाली में महज 2 दिन बचे हैं। ऐसे में बॉलीवुड में इन दिनों काफी रौनक है। हर कोई आए दिन प्री-दिवाली पार्टी करता हुआ नजर आ रहा है। फैशन डिजाइनर संदीप खोसला और करीना कपूर के बाद अब बॉलीवुड के किंग खान ने प्री-दिवाली पार्टी रखी। शाहरुख खान की इस पार्टी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंचीं। इस मौके पर शाहरुख खान के चेहरे पर फिल्म जीरो के ट्रेलर को पसंद किए जाने की खुशी साफ नजर आ रही थी।
2 of 5
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
'जीरो' ट्रेलर लांच के महज एक दिन बाद ही शाहरुख खान ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी थी। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में ज्यादातर स्टार्स ने काले रंग के कपड़ों में नजर आए। जिसे देखकर इतना तो साफ है पार्टी की थीम ब्लैक और गोल्डन थी। दिवाली पार्टी की थीम को फॉलो करते हुए शाहरुख खान ने काले रंग की शेरवानी पहनी हुई थी तो वहीं गौरी ने काले और सुनहरे रंग के कांबिनेशन में लहंगा पहना हुआ था। वहीं उनकी बेटी सुहाना ने मां से मैच करता हुआ लहंगा पहना हुआ था।
3 of 5
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
शाहरुख खान की प्री-दिवाली पार्टी में करीना कपूर खान, करण जौहर, आलिया भट्ट, आमिर खान, विद्या बालन, सिद्धार्थ राय कपूर, अनन्या पांडे, सारा अली खान और शनाया कपूर भी पहुंचीं। शाहरुख की प्री-दिवाली पार्टी में जहां ज्यादातर स्टार्स काले और सुनहरे कांबिनेशन को फॉलो करते दिखे तो वहीं कुछ स्टार किड्स पार्टी में पूरे सुनहरे कपड़े में दिखे। इनमें में सारा, शनाया और अनन्या पांडे का नाम शामिल है।
4 of 5
Shahrukh Khan Diwali bash 2018
- फोटो : Instagram
इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा में आलिया भट्ट रहीं। आलिया ने इस मौके पर काले रंग का लहंगा हुआ था। इसके साथ ही गोल्डन रंग के इयरिंग और छोटी सी बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। आलिया ने इस पार्टी में फिल्म मेकर करण जौहर के साथ जमकर पोज दिए। इस पार्टी में सबकी निगाहें बच्चन परिवार और रणबीर कपूर को ढूंढती रहीं हालांकि यह दोनों नजर नहीं आए।
5 of 5
rishi kapoor and anupam kher
- फोटो : Instagram
दरअसल, रणबीर कपूर इन दिनों न्यूयॉर्क में अपने माता-पिता के साथ हैं। ऋषि कपूर की काफी समय से तबीयत ठीक नहीं है जिस वजह से वह यूएस में अपना इलाज करवा रहे हैं। जहां पर उनकी पत्नी नीतू कपूर उनका ध्यान रख रही हैं। इन दोनों ने ऋषि कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी बीमार नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं ऋषि से मिलने के लिए कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे, प्रियंका चोपड़़ा और अनुपम खेर भी पहुंचे थे।