शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'पठान' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई है। 'रोमांस किंग' शाहरुख का इस फिल्म में एक्शन अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। पठान का क्रेज लोगों के सिर से अभी तक उतरा नहीं है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पठान अब जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने जा रही है।
Pathaan: 'पठान' के स्टंट और एक्शन सीन्स के ये हैं असली स्टार्स! तस्वीर देख नहीं कर पाएंगे यकीन
फिल्म में शाहरुख और दीपिका ने एक से बढ़कर एक स्टंट और एक्शन सीक्वेंस किए हैं, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। हालांकि, इन स्टंट को इन स्टार्स ने खुद नहीं किए, बल्कि इसके लिए बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। बॉडी डबल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
दरअसल, इस तस्वीर को शाहरुख खान के फैन क्लब पेज ने शेयर किया है। शेयर की गई इन तस्वीरों में दोनों स्टार्स के साथ बॉडी डबल्स नजर आ रहे हैं, जिन्होंने फिल्म पठान में शाहरुख और दीपिका की जगह स्टंट किए हैं। इन तस्वीरों में दोनो अपने-अपने बॉडी डबल के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।
इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि शाहरुख और दीपिका बॉडी डबल्स के साथ ग्रीन स्क्रीन के सामने खड़े हैं। वहीं,चारों एक ही तरह के कॉस्ट्यूम पहने दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे एरियल सीन के दौरान क्लिक किया गया था, जिसमें दीपिका और शाहरुख प्लेन पर लटककर एक बिल्डिंग से दूसरी बिल्डिंग में जाते हैं।
Moments before Rubai dumped Pathaan 😪🥺#ShahRukhKhan #SRK #Bollywood #Pathaan #Jawan #Dunki #PathaanOTT #Pathaan2 #DeepikaPadukone pic.twitter.com/4X8x11HSRK
— Team Shah Rukh Khan Pune (@teamsrkpune) March 16, 2023
बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। इस फिल्म में जॉन अब्राहम भी मुख्य किरदार में नजर आए थे। फिल्म दुनियाभर में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। वहीं, पठान पहली फिल्म है, जिसने देश में 500 करोड़ क्लब को पार कर दिया है।
यह भी पढ़ें- Zwigato: ज्विगाटो के मेकर्स ने डिलीवरी राइडर्स के लिए रखी विशेष स्क्रीनिंग, कपिल ने सुने संघर्ष के किस्से