बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान का 2 नवंबर को जन्मदिन है। शाहरुख इस साल अपना 52वां जन्मदिन मनाएंगे। फिल्मों में अभी भी वो 25-30 साल के लड़के का किरदार निभाते नजर आते हैं। उनके रोल से उनकी उम्र का पता लगाना थोड़ा मुश्किल लगता है।
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
कुछ दिनों पहले शाहरुख, आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। जहां उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसने उनकी उम्र का सारा राज खोलकर रख दिया। रोमांटिक फिल्मों के किंग कहे जाने वाले शाहरुख का हाल देखकर आप भी सन्न रह जाएंगे।
3 of 5
shahrukh khan
- फोटो : file photo
बॉलीवुड में 25 साल का करियर बनाने वाले शाहरुख रात के अंधेरे में पार्टी में पहुंचे। इस दौरान शाहरुख के सफेद बाल और सफेद दाढ़ी दूर से ही चमक रहे थे। वो फोटोग्राफरों से बचने की कोशिश कर रहे थे लेकिन बच ना सके।
4 of 5
Suhana And Shahrukh Khan
- फोटो : file photo
जो तस्वीर सामने आईं उसमें उनकी बढ़ती उम्र का असर साफ दिख रहा है। बिना मेकअप के उनका लुक फिल्मों से काफी अलग लग रहा है। हालांकि आज भी अपनी फिल्मों में शाहरुख भरपूर ऊर्जा भरने की कोशिश करते हैं।
5 of 5
shahrukh khan and gauri khan
- फोटो : PTI
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो अपनी अपकमिंग फिल्म 'रहनुमा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आएंगी। इस फिल्म को फिल्म मेकर इम्तियाज अली डायरेक्ट कर रहे हैं।