सोशल मीडिया पर फिल्मी सितारे आए दिन घेरे जा रहे हैं। इसमें चाहे इन स्टार्स के ड्रेसिंग पर कमेंट्स हो या फिर उनके रवैये पर। सोशल मीडिया पर एक ताजा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। एयरपोर्ट पर अपनी कार से उतरे शाहिद कपूर जब कार का दरवाजा बंद किए बिना ही चल दिए तो यूजर्स ने उनके लिए ना जाने क्या-क्या कह डाला।
एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर हुए ट्रोल, यूजर्स बोले- 'कम से कम दरवाजा तो बंद कर लेते'
जी हां, हाल ही में शाहिद कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर नेटिजन्स के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो के वायरल होने की वजह यह है कि शाहिद कपूर ने कार का दरवाजा बंद नहीं किया और सीधे एयरपोर्ट के अंदर चलते बने लेकिन नेटिजन्स को अभिनेता का ये रवैया बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने कमेंट्स करने शुरू कर दिए।
बता दें कि इस वीडियो को अभी तक 54 हजार से भी ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स देख चुके हैं। इसके साथ ही लोग शाहिद पर तरह-तरह के कमेंट कर नसीहत दे रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'कम से कम दरवाजा तो बंद कर देते, ये तो एक बेसिक मैनर है।' एक अन्य यूजर को यह शाहिद का ये घमंड लगा और लिखा 'स्टारडम कुछ पलों का होतीृा है। एक और यूजर ने लिखा- 'अहंकार? गेट बंद नही किया. अपने स्टाफ की इज्जत करो, आपका स्टारडम कुछ मिनटों में गिर जाएगा इसे याद रखना।'
#shahidkapoor today at the airport
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
वीडियो साभार- विरल भयानी
फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के अभिनेता इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। शाहिद की यह फिल्म अगले महीने 21 जून को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म साउथ फिल्म की हिंदी रीमेक फिल्म है। इसमें शाहिद के फैन्स को उनका अलग ही लुक देखने को मिलेगा।