शाहिद कपूर पत्नी मीरा राजपूत के साथ बांद्रा के फार्मर्स कैफे रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए अमर उजाला के कैमरे में कैद हुए। इस मौके पर मीरा सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं जबकि शाहिद कपूर ग्रे कलर की टी-शर्ट के साथ उसी रंग का कारगो पहने हुए थे। शाहिद आखिरी बार 'कबीर सिंह' फिल्म में नजर आए थे जो सुपरहिट हुई थी।
2 of 5
Rohit Shetty and Neha Dhupia On No FIlter Neha
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
नेहा धूपिया के चैट शो में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी पहुंचे। रोहित नेहा के शो में पहुंचते ही मीडिया के कैमरे में कैद हो गए। नेहा धूपिया और रोहित ने ऑटो के साथ खड़े होकर मीडिया को पोज दिए। दोनों एक साथ खुश नजर आ रहे थे। नेहा धूपिया के चैट शो का नाम 'नो फिल्टर विद नेहा' है। इस शो में हाल ही में मलाइका आई थीं। इस शो के दौरान उन्होंने निजी जिंदगी पर कई खुलासे किए थे।
3 of 5
Kartik Aaryan and Ananya Pandey
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे करण जौहर के घर के बाहर एक साथ स्पॉट हुए। तस्वीरों में दोनों एक साथ कार में बैठते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों की जल्द ही फिल्म रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम पति पत्नी और वो है। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ।
4 of 5
Kareena and Taimur
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
करीना कपूर खान हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर तैमूर के साथ स्पॉट हुईं। तस्वीरों में तैमूर ने हाथ में भारत का झंडा पकड़ा हुआ था। दोनों स्टाइलिश लुक में नजर आए।
5 of 5
Geeta Basra, Harbhajan and Ranveer Singh
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गीता बसरा और हरभजन सिंह देर रात एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुए। हरभजन बेटी को गोद में लिए हुए थे। वहीं गीता मीडिया को देखकर पोज देते हुए स्पॉट हुए। इन दोनों के अलावा रणवीर सिंह भी एयरपोर्ट पर दिखे।
यह भी पढ़ें- अयोध्या फैसला: अनुपम खेर-स्वरा सहित इन पांच सितारों ने किए ये ट्वीट, देखिए किसने क्या कहा