शाहिद कपूर एक स्टार किड हैं फिर भी बॉलीवुड में करियर बनाने में उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। बतौर बैकग्राउंड डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाले शाहिद कपूर को फिल्म 'इश्क विश्क' से सफलता मिली थी । शाहिद ने 3 साल पहले मीरा राजपूत से शादी की थी ।
शाहिद ने मीरा से शादी कर लाखों लड़कियों का दिल तोड़ दिया था । मीरा शाहिद से करीब 13 साल छोटी हैं। दिल्ली की रहने वाली मीरा से शाहिद ने अरेंज मैरिज की थी।
अब दोनों की एक बेटी मीशा और बेटा जैन कपूर भी है। शाहिद और मीरा की शादी पहले गुरुद्वारे में हुई थी। इस दौरान मीरा ने पिंक कलर का लहंगा पहना था।
मीरा इस शादी के जोड़े में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही थीं। वहीं शाहिद ने व्हाइट कलर की शेरवानी के साथ पिंक कलर की पगड़ी लगाई हुई थी। ये एक पर्फेक्ट कपल बनकर सामने आया है।
शाहिद ने एक नॉन पॉपुलर लड़की से शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। मीरा रातों-रात फेमस हो गई थीं। पूरा मीडिया और फैंस शाहिद की पत्नी के बारे में जानना चाहते थे ।