मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी और आनंद पीरामल शादी के बंधन में बंध गए हैं। ईशा अंबानी की शादी देश के लिए सबसे बड़ा इवेंट थी। जहां उनके संगीत में शाहरूख खान से लेकर सलमान खान और ऐश्वर्या राय से लेकर हिलेरी क्लिंटन तक जमकर नाचे वहीं उनकी शादी पर भी पूरे बॉलीवुड और राजनीतिक जगत का हस्तियां शामिल हुईं।
2 of 4
isha ambani wedding
- फोटो : instagram
इस बीच शाहरुख और सलमान का ईशा अंबानी का शादी में पहुंचने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख और सलमान ईशा अंबानी के शादी में शामिल होने के लिए जाते हुए दिख रहे हैं। शाहरुख ने एंटीलिया के अंदर जाने से पहले फैंस और मीडिया का हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
3 of 4
isha ambani
- फोटो : Instagram
वीडियो में दंबग बाबू सलमान खान भी दबंग स्टाइल में शादी में जाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में करीना और सैफ भी नजर आ रहे हैं। जहां व्हाइट कलर के लहंगे में करीना बहुत सुंदर दिख रही हैं। वहीं व्हाइट कलर की शेरवानी में सैफ भी काफी हैंडसम नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैकी श्रॉफ और शिल्पा शेट्टी को भी देखा जा सकता है। व्हाइट कलर की ड्रेस में शिल्पा भी काफी हॉट दिखाई दे रही हैं।
4 of 4
anand piramal and isha ambani
- फोटो : Instagram
वहीं शादी की तस्वीरों में आकाश और अनंत अंबानी घोड़ी पर बैठकर बारातियों का स्वागत करते नजर आए। स्वागत के दौरान मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, आकाश की मंगेतर श्लोका मेहता भी मौजूद थीं। शादी में फिल्म, उद्योग, राजनीति व देश की अन्य जानी मानी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।