शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'जीरो' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया। फिल्म के इस टीजर में शाहरुख एक बौने के किरदार में नजर आए। इस फिल्म के टीजर को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म के लिए शाहरुख पहली च्वाइस नहीं थे।
मिड डे से बात करते हुए फिल्म में शाहरुख की को-एक्टर कटरीना कैफ ने बताया कि दरअसल ये फिल्म शाहरुख खान के फिल्म में बौने के कैरेक्टर पर थी ही नहीं। असल में ये फिल्म कैटरीना कैफ पर आधारित थी जिसका टाइटल था 'कटरीना मेरी जान' लेकिन बाद में फिल्म की कहानी बदल दी गई। शुरुआत में मुझे जीरो का कैरेक्टर प्ले करना था, शाहरुख सर को फिल्म में बाद में कास्ट किया गया।
खैर ये अच्छा ही हुआ शाहरुख सर को इस फिल्म का पार्ट बनाया गया। शाहरुख सर इंडस्ट्री के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। काम को लेकर उनकी ऊर्जा और जुनून प्रशंसनीय हैं। एक सेट पर उनके साथ काम करना अच्छा है।
आपको बता दें कि फिल्म जीरो में शाहरुख खान कटरीना कैफ के अलावा अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।