अनलॉक 5 की शुरुआत लगता है शाहरुख खान के लिए फर्जी खबरों की बाढ़ लेकर आई है। पहले बुधवार की शाम खबर फैली कि उनका नाम नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की किसी जांच में शामिल है। फिर गुरुवार को उनका नाम एक बायोपिक को लेकर सामने आया जिसमें दावा किया गया कि वह प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की बायोपिक में शीर्षक भूमिका करने जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि इन दोनों खबरों की सच्चाई क्या है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : File Photo
पहली बात तो बायोपिक की। इस खबर का असली सच ये है कि फिल्म निर्माता और निर्देशक आदित्य चोपड़ा अपने पिता यश चोपड़ा के जीवन पर आधारित कोई फिल्म नहीं बनाने जा रहे हैं। यशराज फिल्म्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए ये साफ कर दिया गया है कि यश चोपड़ा की कोई बायोपिक नहीं बन रही है और ना ही इसकी किसी भी तरह की कहानी पर काम चल रहा है।
3 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : File Photo
यशराज फिल्म्स स्टूडियो का यश चोपड़ा की बायोपिक से इंकार करने वाला बयान तब आया है जब एक मनोरंजन की खबरों वाले पोर्टल पर एक पुराने चर्चित पत्रकार ने ये ‘एक्सक्लूसिव’ खबर ब्रेक कर दी कि आदित्य अपने पिता के जीवन पर आधारित एक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं और वह इसकी कहानी पर काम कर रहे हैं। इस खबर ये भी लिख दिया गया कि यश चोपड़ा का किरदार निभाने के लिए इस फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान का चुनाव किया गया है।
4 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : File Photo
यशराज फिल्म्स की शाहरुख खान के साथ एक फिल्म बनाने पर बातचीत चलती रही है और इसका नाम भी ‘पठान’ बताया जा रहा है। फिल्म में जॉन अब्राहम विलेन का रोल करने वाले हैं और इसकी हीरोइन की तलाश अभी जारी है। इसी फिल्म के लिए शाहरुख ने अपने बाल इन दिनों लंबे किए हुए। शाहरुख का ये लुक दुबई में आईपीएल के बुधवार को हुए मैच के दौरान सामने आया।
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : File Photo
इससे पहले एक हिंदी न्यूज पोर्टल ने शाहरुख खान का नाम मुंबई में एनसीबी की चल रही जांच में भी जोड़ दिया। जिसकी बिना पुष्टि किए तमाम दूसरे पोर्टल्स और चैनलों ने ये खबर प्रसारित कर दी थी। ‘अमर उजाला’ को इस बारे में अपने सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एनसीबी की टीम को सख्त हिदायत दी गई है कि बिना पुख्ता सबूतों के किसी भी चर्चित हस्ती को जांच के नाम पर परेशान ना किया जाए। अगर कोई आरोपी किसी अभिनेता या अभिनेत्री का नाम लेता भी है तो इस बारे में पर्याप्त जांच की जाए और सबूत होने पर ही कार्रवाई की जाए।