बॉलीवुड स्टार किड्स सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहते हैं। बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सुहाना एक बार फिर से अपनी ब्यूटी की वजह से सभी का दिल जीत रही हैं। इन दिनों सुहाना का एक लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शाहरुख ने भी तस्वीर पर अपना रिएक्शन दिया है।
दरअसल सुहाना इन दिनों लंदन में पढ़ाई कर रही हैं। सुहाना ने कॉलेज में रोमियो जूलियट के किरदार को निभाया। जिसकी तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं। फोटो में सुहाना ने सफेद रंग का टॉप और स्कर्ट पहना है। वहीं सुहाना की हेयरस्टाइल की भी काफी तारीफ है। सुहाना ने कर्ल बनाए हुए हैं जिसमें वह बहुत ही सुंदर लग रही हैं।
वहीं शहंशाह शाहरुख खान भी अपनी बेटी की तारीफ करने में पीछे नहीं रहे हैं। शाहरुख ने सुहाना के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके साथ ही शाहरुख खान ने लिखा है 'मैं अपनी जूलियट के साथ'। क्या शानदार अनुभव और असाधारण परफॉर्मेंस रहा पूरी कास्ट का। पूरी टीम को बधाई।' फैंस शाहरुख के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।
4 of 5
Zero
- फोटो : social media
वहीं शाहरुख इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हाल ही में इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। ट्रेलर में गत्र कृपाण वाले दृश्य पर पहले दिल्ली के सिख सुमदाय ने अपनी आपत्ती दर्ज की थी, इसके बाद देश के अलग-अलग जगह सिख समुदाय ने जीरो को लेकर विरोध जताया है।
शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जीरो का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। इस इंतजार को थोड़ा कम करते हुए जीरो के मेकर्स ने फिल्म का नया गाना 'इश्कबाजी' रिलीज कर दिया है। गाने में बउआ सिंह बने शाहरुख खान जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।