शाहरुख खान की बेटी सुहाना की तस्वीर इंटरनेट पर छाई, तारीफ कर रहे यूजर्स
सुहाना खान की इस फोटो पर फैन्स कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं । तस्वीर में सुहाना मस्तीभरे अंदाज में पोज दे रही हैं । वायरल हो रही इस तस्वीर में उन्होंने सफेद कलर का टॉप पहना हुआ है । सुहाना पिछले दिनों न्यू ईयर पार्टी मनाते नजर आई थीं ।
पार्टी में सुहाना दो लाख रुपये की ड्रेस पहने दिखी थीं । सुहाना अपने फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं । सुहाना की पिछले दिनों एक शॉर्ट फिल्म रिलीज हुई थी । सुहाना की डेब्यू शॉर्ट फिल्म का नाम 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' है। सुहाना की इस शॉर्ट फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था ।
View this post on Instagram
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhanteam) on
इस शॉर्ट फिल्म में सुहाना खान की एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हुई थी। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई। फिल्म में सुहाना के साथ रॉबिन गोनेला बतौर लीड रोल नजर आए थे । यूट्यूब पर अब तक इस फिल्म को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि सुहाना के बॉलीवुड में आते ही सभी फीमेल स्टार किड का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
परवीन बाबी की पुण्यतिथि और तानाजी पर सैफ अली खान का बयान, पांच खबरें