शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट आर्थिक संकट से गुजर रही है। प्रोडक्शन हाउस की अगली फिल्म 'बदला' के प्रमोशन के बजट में इसी के चलते कटौती की गई है । यहां तक कि अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू को अलग अलग शोज में ले जाने या दिल्ली, मुंबई के स्टूडियोज में इंटरव्यू कराने के बजाय शाहरुख खान ने खुद ही अमिताभ बच्चन का इंटरव्यू कर डाला है।
इसी इंटरव्यू के आखिर में जो कुछ उन्होंने तापसी पन्नू के साथ किया, वह किसी बेइज्जती से कम नहीं है। 'बदला' अनप्लग्ड नाम से शाहरुख ने ये सीरीज शुरू की है और इसका पहला एपीसोड सोमवार को रिलीज कर दिया गया।
शो में शाहरुख रिपोर्टर की तरह अमिताभ बच्चन से सवाल कर रहे हैं और तमाम ऐसे सवाल पूछ रहे हैं जिनके जवाब कम से कम अमिताभ बच्चन के हर प्रशंसक को पता हैं। बदला अनप्ल्ग्ड के पहले एपीसोड में शाहरुख ये जरूर बताते हैं कि उनके पास अमिताभ की कुछ कालजयी फिल्मों के उनके ही साइन किए पोस्टर हैं ।
4 of 5
Badla film amitabh
- फोटो : you tube
फिल्म बदला के पोस्टर पर भी वह अमिताभ के ऑटोग्राफ लेते हैं। दो सुपर सितारों के एक साथ कैमरे के सामने आने पर जिस तरह के रोमांच की कल्पना लोगों ने इस एपीसोड से की थी, वैसा कुछ तो इस वीडियो में नहीं होता।
हां, वीडियो के आखिर में शाहरुख खान ने तापसी पन्नू का मज़ाक खूब उड़ाया है। जब तापसी उनसे कहती हैं कि वह भी फिल्म में हैं और उनसे भी शाहरुख को बात करनी चाहिए तो शाहरुख उन्हें फिल्म के एक प्रचार की लाइन बोलने को कहकर स्टूडियो से निकल जाते हैं।