बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के पास इंडस्ट्री के नए प्रोड्यूसरों के लिए एक सलाह है। जी हां, शाहरुख ने नए प्रोड्यूसरों से कहा है कि उन्हें बॉलीवुड में अपना सफर बड़े स्टार्स की फिल्मों में इंवेस्ट करके शुरू नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं शाहरुख ने ऐसा क्यों कहा..
शाहरुख का मानना है कि बड़े स्टार्स की फीस बहुत अधिक होती है इसलिए प्रोड्यूसरों को करियर के शुरू में ऐसी फिल्मों में पैसा लगाने से बचना चाहिए। नए प्रोड्यूसरों को छोटी फिल्मों में पैसा लगाना चाहिए जिससे उन्हें अच्छा रिटर्न मिले। प्रोड्यूसरों को अपने पैसे का इस तरह इस्तेमाल करना चाहिए जिससे उन्हें फायदा हो और अच्छी कमाई भी हो।
शाहरुख ने कहा, 'मुझे लगता है कि बड़े स्टार्स को पैसा लेना चाहिए और उसे प्रोडक्शन में लगाना चाहिए ताकि हम एक अच्छी फिल्म बना सकें जो इंटरनेशनल स्टैंडर्ड और इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए हो।' शाहरुख ने कहा,'और फिर हम ऐसी फिल्मों पर गर्व कर सकेंगे।