शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जीरो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 21 दिसंबर को रिलीज होने जा रही जीरो में शाहरुख खान के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में शाहरुख पहली बार एक बौने के किरदार में नजर आएंगे जो मेरठ का रहने वाला है। फिल्म प्रमोशन के सिलसिले में शाहरुख ने कई बातों का खुलासा किया।
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
फिल्मों में आने से पहले शाहरुख थियेटर से भी जुड़े रहे हैं। बचपन के दिनों को याद करते हुए शाहरुख खान बताते हैं कि 'बचपन में जब मैं दिल्ली में रहता था तो रामलीला में भाग लेता था। एक बार मुझे वानर सेना के बंदर का किरदार मिला। रामलीला में हिस्सा लेने की एक वजह ये भी थी कि युद्ध के बाद ढेर सारे केले खाने को मिलते थे। उस वक्त मैंने स्टेज पर केवल एक डायलॉग बोला था 'सियावर रामचंद्र की जय'। वो मेरा पहला डायलॉग था, उसके बाद से अब तक सीखने का दौर जारी है।'
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख से जब उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'पंकज उदास के एक शो में मैंने हिस्सा लिया, जिसके लिए मुझे 50 रुपये मिले थे। उन पैसों से मैं और तीन दोस्त मिलकर ताजमहल घूमने गए और लस्सी पी। पहली सैलरी से मुझे ये सीख मिली कि पैसा कितना भी कमाइए उसके लिए मेहनत करिए। अमीर बनिए लेकिन अमीरी दिखाइए मत।'
4 of 5
Shah Rukh Khan
- फोटो : file photo
शाहरुख ने आगे कहा कि 'मैं अपने पिता की तरह स्पोर्ट्स में आना चाहता था और हॉकी खेलना चाहता था लेकिन कमर में चोट लगने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। बहरहाल, उसके बाद मैंने फिल्मों में हाथ आजमाया और आज यहां तक पहुंचा हूं। किस्मत एक रास्ता बंद करती है तो दूसरा खोल देती है।'
5 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
शाहरुख की मेहनत का ही नतीजा रहा कि फौजी और सर्कस के बाद उन्हें धड़ाधड़ एक के बाद एक फिल्में मिलनी शुरू हो गईं। शाहरुख ने बताया कि 'मुझे अपने काम से इतना प्यार है कि मैं सिर्फ काम ही करना चाहता था। कई एक्टर्स की छोड़ी हुई फिल्में कीं। डर, बाजीगर उन्हीं में से एक थीं। जब दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की बात हुई तो मैं घबरा गया। तब यश अंकल ने समझाया कि बिना लव स्टोरी मूवी किए लीजेंड नहीं बन सकते।'