भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान 'मिताली राज' की बायोपिक 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 15 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म में पुरुष प्रधान खेल में अपनी जगह बनाने वाली मिताली राज के बचपन से लेकर क्रिकेटर बनने तक के संघर्ष को दिखाया गया है। बता दें कि मिताली राज का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23 साल का करियर रहा है। उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़ते हुए एकदिवसीय मैच में 10,000 से अधिक रन बनाए हैं।
Shabaash Mithu Trailer Out: भावुक कर देगी मिताली राज के संघर्ष की कहानी, सामने आया 'शाबाश मिट्ठू' का ट्रेलर
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे पुरुष प्रधान खेल, क्रिकेट में अपना करियर बनाने के लिए तापसी पन्नू उर्फ मिट्ठू को अपने मां-बाप से लेकर सलेक्टर्स तक हर किसी से लड़ना पड़ता है। इस दौरान उन्हें तंग किया जाता है और उनका मजाक उड़ाया जाता है। लेकिन वह समाज और अपनों के खिलाफ डटकर खड़ी रहती हैं।
फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए तापसी पन्नू लिखती हैं, 'नाम तो आप जानते ही हैं, अब मिताली को लेजेंड बनाने के पीछे की कहानी को देखने के लिए तैयार हो जाइए। "द जेंटलमैन्स गेम" को फिर से परिभाषित करने वाली महिला की कहानी को आपके पास लाने के लिए सम्मानित महसूस कर रही हूं। शबाश मिट्ठू 15 जुलाई।' You know the name, now get ready to see the story behind what makes Mithali a legend.
Woman who redefined“The Gentleman’s game”
She created HERSTORY and I’m honoured to bring it to you#ShabaashMithu 15th JULY #ShabaashMithuTrailer #GirlWhoChangedTheGame https://t.co/kNhilpSbSf