बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी लव और ब्रेकअप की बाते आम हो गई हैं। ऐसे में साउथ के कुछ सुपरहिट स्टार्स रहे हैं जो अफेयर में रहने के बाद अब अलग हैं... तो आइये जानते हैं साउथ के कुछ फेमस अफेयर के बारे में…
श्रृति हासन-धनुष
साउथ के मेगास्टार कमल हासन की बेटी श्रृति हासन भले ही बॉलीवुड में कुछ कमाल ना कर पाई हो, लेकिन साउथ में वह काफी हिट एक्ट्रेस साबित हो रही हैं। बात करें अफेयर की तो उनका नाम एक्टर धनुष के साथ जुड़ा था। 2012 में आई तमिल फिल्म ‘3’ की शूटिंग के दौरान रोमांटिक सीन्स में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
राणा-त्रिशा कृष्णन
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेसेज में से एक त्रिशा कृष्णन 35 साल की हो चुकी हैं। 4 मई, 1983 को चेन्नई में जन्मी त्रिशा ने 1999 में फिल्म ‘जोड़ी’ से डेब्यू किया था। वह ‘मिस सलेम’ और ‘मिस मद्रास’ भी रह चुकीं हैं। बता दें कि त्रिशा और ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली के भल्लालदेव यानि कि राणा दग्गुबती के अफेयर की चर्चा कई सालों से है। हालांकि, कई बार दोनों के ब्रेकअप और फिर दोबारा लिंकअप की खबरें भी आती रही। 23 जनवरी 2015 को त्रिशा ने चेन्नई बेस्ड बिजनेसमैन वरुण मनियन के साथ सगाई कर ली है। लेकिन ये सगाई किसी कारणवश टूट गई।
प्रभुदेवा-नयनतारा
इंडियन माइकल जैक्सन प्रभुदेवा साउथ और बॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है। बता दें कि शादीशुदा होने के बावजूद प्रभुदेवा और सुपरहिट एक्ट्रेस नयनतारा में डेटिंग शुरू होने लगी। यहां तक कि प्रभुदेवा ने नयनतारा से बात आगे बढ़ाने के लिए अपनी पत्नी को तलाक भी दे दिया था। लेकिन इसके कुछ समय बाद दोनों में ब्रेकअप हो गया।
रामचरण- नेहा
साउथ के सुपरस्टार एक्टर चिरंजीवी के बेटे रामचरण भी पिता की तरह सुपरस्टार एक्टर की लिस्ट में आते हैं। बात करें अफेयर की तो बॉलीवुड फिल्म क्रूक में इमरान हाशमी के साथ बतौर लीड एक्ट्रेस काम करने वालीं एक्ट्रेस नेहा शर्मा और रामचरण के बीच रिलेशनशिप की खबरें आईं। वहीं, चर्चा में ये भी था कि दोनों शादी करने वाले हैं। लेकिन रामचरण ने अपनी लॉन्गटाइम दोस्त उपासना से शादी की।