फिल्म अकसर 2 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे एक्टर गौतम रोड़े ने शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने फिल्म अकसर 2 के लिए दिए एक इंटरव्यू में बहुत जल्द शादी करने की बात कही है।
गौतम बोले- 'कहीं देर ना हो जाए'
बता दें कि गौतम की उम्र 40 साल हो चुकी है और शादी पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे जल्द ही शादी करने वाले हैं। वहीं, पंखुड़ी अवस्थी से नाम जोड़े जाने पर रोड़े ने कहा कि 'मैं इस वक्त किसी का नाम नहीं लेना चाहता हूं' लेकिन मैं सिंगल नहीं हूं, मैं 40 साल का हूं और देरी करना मेरे लिए अच्छा नहीं होगा।'
फिल्म अकसर 2 के लिए इनका आया फोन
फिल्म अकसर 2 के बारे में पूछने पर गौतम ने बताया कि डायरेक्टर अनंत महादेवन का एक दिन उनके पास उनकी फिल्म करने के लिए फॉन आया। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद गौतम ने डायरेक्टर को हां कर दी।
फिल्म अकसर 2 कोई 'इरोटिक' फिल्म नहीं
जब गौतम से पूछा गया अकसर 2 एक कामुक फिल्म है तो इसपर उनका कहना था कि ये कोई 'इरोटिक' फिल्म नहीं है। फिल्म की शुरुआत एक गाने से हो रही है जो कि काफी हॉट है लेकिन इसमें भी एक दायरा बनाया हुआ है। यहां तक कि गाने में एक भी किसिंग शॉट नहीं है, जोकि मेरा, जरीन और डायरेक्टर का फैसला था।
पिछले 10 सालो से टीवी पर कर रहे एक्टिंग
गौतम छोटे पर्दे पर पिछले दस साल से अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रहे हैं। इस दौरान रोड़े ने कई टीवी सीरियल में काम किया जिसमें फेमस सीरियल 'सरस्वतीचंद्रा', महाकुंभ और 'सूर्यपुत्र करन' जैसे धारावाहिक शामिल है। इसके साथ ही गौतम पॉपुलर टीवी रियल्टी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'नच बलिए' को भी होस्ट कर चुके हैं।