फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में फूलन देवी का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री सीमा बिस्वास 14 जनवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। असम के नालबाड़ी में जन्मीं सीमा के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उनके माता-पिता ने बड़ी मुश्किलों के साथ उन्हें नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) भेजा। हालांकि एक वक्त ऐसा भी था जब सीमा अभिनेत्री नहीं वकील बनना चाहती थीं। एनएसडी जाने के बाद उनकी किस्मत पूरी तरह बदल गई।
2 of 6
seema biswas
- फोटो : social media
परिवार की स्थिति को देखते हुए सीमा ने एनएसडी जाने के बाद कभी घर से पैसे नहीं मांगे। एक इंटरव्यू में सीमा ने बताया था कि 'अगर कोई आप की काबिलियत पर भरोसा कर रहा है तो उनसे कुछ भी मांगना अपराधबोध लगता है। मुझे 750 रुपये भत्ता मिलता था। इसी में मेरा महीना निकल जाता था। कई बार एक सेब खाकर पूरे दिन का गुजारा कर लेती थी।'
3 of 6
फूलन और फिल्म में फूलन बनीं सीमा बिस्वास
- फोटो : social media
सीमा को पहली बार कांजे नोबूमित्सू के 'रशोमोन' प्ले में एक छोटे से रोल के लिए चुना गया था। सीमा की जिंदगी उस वक्त बदल गई जब उन्होंने 'बैंडिट क्वीन' की। फिल्म के निर्देशक शेखर कपूर को सीमा का अनप्रोफेशनल पोर्टफोलियो पसंद आया था और उन्हें फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए चुन लिया गया था। सीमा ने किरदार को इतने दमदार तरीके से निभाया कि लोग उन्हें आज भी फूलन देवी के किरदार से याद करते हैं। इसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।
4 of 6
Seema Biswas
- फोटो : social media
असम में पली बढ़ीं सीमा की हिंदी शुरुआत में काफी कमजोर थी। उन्होंने इस फिल्म की लाइनों को सैकड़ों बार रिहर्सल किया। फिल्म रिलीज के बाद सीमा ने बताया था कि 'कई सारे न्यूड सीन थे। इसके चलते बहुत विवाद हुआ था हालांकि वो बॉडी डबल पर फिल्माया गया था लेकिन विवादों की वजह से मुझे रात-रात भर रोना पड़ा था। इस सीन को शूट करते समय निर्देशक और कैमरामैन के अलावा बाकी क्रू मेंबर का अंदर आना मना था।'
5 of 6
बैंडिट क्वीन का एक सीन
- फोटो : सोशल मीडिया
विवाद इतना बढ़ गया था कि सीमा ने शेखर कपूर से न्यूड सीन हटाने के लिए कहा था। शेखर कपूर का मानना था कि फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म में लोगों की क्रूरता को दिखाने के लिए ये सीन जरूरी है। सीमा बिस्वास का कहना है कि हॉलीवुड में कई अभिनेताओं ने उनके इस सीन की तारीफ की थी लेकिन भारत में इसे गलत तरीके से देखा जाता है।