बॉलीवुड क्यूट स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल तैमूर की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा ही पलकें बिछाए इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में तैमूर को एक बर्थडे बैश में स्पॉट किया गया। हालांकि यह तो पता नहीं चल पाया कि तैमूर किसका बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंचे हुए थे पर मम्मी करीना के साथ तैमूर काफी खुश लग रहे थे।
सोशल मीडिया पर तैमूर की यह पार्टी फोटो काफी वायरल हो रही है। खास बात यह है कि तैमूर के साथ मम्मी करीना के दोस्त और अभिनेता तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य भी इस पार्टी को अटेंड करने आए हुए थे।
तैमूर ने इस मौके पर सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी। जबकि तुषार कपूर ब्लू जींस और सफेद टी शर्ट के साथ ब्लू कोर्ट में नजर आए।
बता दें कि करीना कपूर जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, शिखा तलसानिया और स्वरा भास्कर अहम रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को पहले इस साल 18 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन अब इस फिल्म को 1 जून को रिलीज किया जा रहा है।