फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Section 108: Arbaaz Khan Joins Forces with Nawazuddin Siddiqui in Cinemawala Productions Film

Arbaaz Khan: शादी के बाद चमकी अरबाज खान की किस्मत, नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में आएंगे नजर

Wed, 24 Jan 2024 01:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Jan 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
Section 108: Arbaaz Khan Joins Forces with Nawazuddin Siddiqui in Cinemawala Productions Film
अरबाज खान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरबाज खान ने बीते महीने अपने जीवन की नई शुरुआत की है। अभिनेता ने दिसंबर 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ निकाह किया। अब करियर फ्रंट पर भी वे कमाल करने जा रहे हैं। अभिनेता के हाथ एक फिल्म लगी है, जिसमें वे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम है 'सेक्शन 108', जो सिनेमावाला प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है। शादी के बाद अभिनेता का यह पहला प्रोजेक्ट है। इसे लेकर अरबाज ने खुशी जताई है।

विज्ञापन

Section 108: Arbaaz Khan Joins Forces with Nawazuddin Siddiqui in Cinemawala Productions Film
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान ने कई फिल्मों में काम किया है। अब वे 'सेक्शन 108' में दर्शकों का मनोरंजन करते दिखेंगे। अभिनेता ने फिल्म को लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद कमाल की है। दिलचस्प ये है कि शादी के बाद मुझे मिली ये पहली फिल्म है'। नवाजुद्दीन और अरबाज के अलावा रेजिना कैसेंड्रा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Section 108: Arbaaz Khan Joins Forces with Nawazuddin Siddiqui in Cinemawala Productions Film
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा, 'फिल्म में मेरा किरदार काफी शानदार है। सच्चाई तो ये है कि 'सेक्शन 108' की पूरी टीम ही अमेजिंग और ऊर्जावान है। सबसे अच्छी बात है कि हमारे बीच खूब चर्चा होती है और फिर हम तुरंत उसकी शूटिंग शुरू कर देते हैं। इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं'।
Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने साइन की 'द ब्लफ'! जून से शुरू होगी इस हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग

विज्ञापन

Section 108: Arbaaz Khan Joins Forces with Nawazuddin Siddiqui in Cinemawala Productions Film
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में अरबाज खान एक बिजनेस टाइकून की भूमिका निभाते नजर आएंगे। उनकी भूमिका काफी प्रभावी है। फिलहाल फिल्म के दूसरे और फाइनल शेड्यूल की शूटिंग चल रही है। अरबाज खान ने 22 जनवरी को लोनावाला में शूटिंग की। फिल्म में अरबाज की उपस्थिति को लेकर प्रोडक्शन टीम भी उत्साहित है।
Apna Adda 04: अमेठी के सचिन यूं बने अदाकारी के बागी, मुंबई आने के 13 दिन बाद ही हो गया डेब्यू

Section 108: Arbaaz Khan Joins Forces with Nawazuddin Siddiqui in Cinemawala Productions Film
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'सेक्शन 108' जैसे-जैसे अपने फाइल शेड्यूल की तरफ बढ़ रही है, वैसे-वैसे इसकी रिलीज को लेकर भी उत्साह बढ़ रहा है। यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। सिनेमावाला प्रोडक्शंस के संस्थापक अंकित पांडे और महवाश का एक और प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। इसका नाम है 'गुलाब पांडे'।
Nora Fatehi: अब कन्नड़ इंडस्ट्री में अभिनय का दम दिखाएंगे नोरा फतेही, इन दो फिल्मों में आएंगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed