26 जुलाई यानि आज सावन का पहला सोमवार है। हिंदू धर्म में सावन का बहुत ही महत्व होता है। इस महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन शुरू होते ही भक्त मंदिर और शिवालयों में शिव-पार्वती के नाम की माला जपने लगे हैं। बॉलीवुड फिल्मों और टीवी सीरियलों में भी भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया गया है। खासकर छोटे पर्दे पर तो कितने ही ऐसे सीरियल बने हैं जिनमें बहुत से अभिनेताओं ने महादेव का रोल निभाया है और लोग उन्हें ही भगवान समझने लगे।
भोलेनाथ बनकर हिट हो गए समर जय सिंह
हालांकि भोलेनाथ का किरदार तो बहुत से लोगों ने निभाया है लेकिन जैसी शोहरत समर जय सिंह को मिली वैसी किसी और को नहीं मिली। समर जय सिंह ने 90 के दशक के मशहूर शो 'ओम नम: शिवाय' में भोलेनाथ का किरदार निभाया था। उन्होंने इस सीरियल में इतना जबरदस्त अभिनय किया था कि लोग असल जिंदगी में उन्हें भगवान मानने लगे थे। समर ने और भी कई शोज में काम किया लेकिन महादेव की छवि हमेशा उन पर हावी रही।
2 of 5
समर जय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
धीरज कुमार के निर्देशन में बना ये शो बच्चों से लेकर बूढ़े तक को पसंद था। इसमें शिव का किरदार समर जय सिंह ने बेहद शानदार तरीके से निभाया था। भगवान शिव के रोल में समर जय सिंह लोगों को इस कदर पसंद आया कि लोग असल जिंदगी में भी समर जय सिंह को भगवान शिव ही समझने लगे थे।
3 of 5
समर जय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ओम नम: शिवाय के अलावा समर कई दूसरे मायथोलॉजिकल सीरियल में भी नजर आए। उन्होंने 'मृत्युंज', 'रामायण', 'महाराजा रंजी'त सिंह जैसे कोई शोज में काम किया। सिर्फ सीरियल ही नहीं समर कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'लिटिल वॉर', 'सुंदरी', 'गदर- एक प्रेम कथा', 'पिंजर', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों', 'अपने', 'एक था टाइगर' और 'हीरोपंती' जैसी फिल्मों में भी काम किया।
4 of 5
समर जय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि फैंस जानना चाहते हैं कि 90 के दशक में महादेव बनने वाले समर जय सिंह इन दिनों क्या कर रहे हैं? आपको बता दें कि वर्तमान में समर जय सिंह एक्टिंग की कोचिंग देते हैं। उनका मुंबई में Kreating Charakters नाम का एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट हैं। इस इंस्टिट्यूट के जरिए समय जय सिंह उन युवाओं को शिक्षा देते हैं जो अभिनय के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहते हैं।
5 of 5
समर जय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2005 में समर जय सिंह ने इस इंस्टिट्यूट की स्थापना की और अब तक वो इसके साथ जुड़े हुए हैं। इस इंस्टीट्यूट के कारण उन्होंने एक्टिंग से कभी मुंह नहीं फेरा। उन्होंने श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म 'हसीना पारकर' में काम किया था वहीं वो सलमान के साथ भी फिल्म में नजर आ चुके हैं।