अभिनेता सतीश कौशिक ने 17 मार्च को यह जानकारी दी थी कि उनका कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है और उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि जो कोई भी उनके संपर्क में आया है वह टेस्ट करा लें। अब ताजा जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों की सलाह के बाद सतीश कौशिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतीश कौशिक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सतीश कौशिक के प्रवक्ता ने बताया कि वह कोविड 19 के टीकाकरण की योजना बना रहे हैं। प्रवक्ता ने अपने बयान में कहा कि 'सतीश जी कोरोना वैक्सीन लेने की योजना बना रहे हैं।'
'वह थोड़ी कमजोरी महसूस कर रहे थे तब उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया जो कि पॉजिटिव आया है। वह दो दिन घर पर क्वारंटीन रहे लेकिन उन्होंने सभी मेडिकल सुविधाओं के लिए अस्पताल में भर्ती होने का फैसला लिया। वह अपने परिवार, दोस्तों और शुभ चिंतकों के शुक्रगुजार हैं जो उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।'
इससे पहले सतीश कौशिक ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'कृपया ध्यान दें, मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। पिछले दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हों कृपया अपनी कोरोना जांच करा लें। मैंने अपने आपको क्वारंटीन कर लिया है। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'
5 of 5
पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक
- फोटो : फाइल
वर्क फ्रंट की बात करें तो सतीश कौशिक ने जनवरी माह में आई फिल्म 'कागज' का निर्देशन किया था। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और इसमें पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में थे। इसके अलावा अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म में वकील की भूमिका निभाई थी। साल 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में सतीश कौशिक ने मनु मुंद्रा का किरदार निभाया था और फिल्म 'खाली पीली', 'छलांग' और 'बागी 3' में भी वे नजर आए थे।