Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग एंगल सामने आने के बाद बॉलीवुड के कई बड़े नामों का खुलासा हो रहा है। रिया चक्रवर्ती ने अभिनेत्री सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह सहित कई अन्य के नाम नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो के सामने कबूल किए हैं। बताया जा रहा है कि एनसीबी जल्द ही सारा को समन भेजेगी। इस बीच सोशल मीडिया पर सारा अली खान की पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वो दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/SaraAlikhan_fanpage
सारा अली खान पार्टियों की काफी शौकीन हैं। उन्हें अक्सर लेट नाइट पार्टीज में स्पॉट किया जाता है। एक तस्वीर में सारा अली खान हाथ में ड्रिंक पकड़े हुए नजर आ रही हैं। साथ ही उनके कई दोस्त भी हैं। ये तस्वीरें अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की बर्थडे पार्टी की हैं।
3 of 5
वीर पहाड़िया के साथ सारा अली खान
- फोटो : instagram/SaraAlikhan_fanpage
2017 में सारा अली खान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वो पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते वीर पहाड़िया के साथ पार्टी करती दिखी थीं। सारा और वीर के बीच नजदीकियों को देख ऐसा कहा गया था कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने इसकी पुष्टि नहीं की।
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/SaraAlikhan_fanpage
रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने बताया है कि फिल्म 'केदारनाथ' की शूटिंग के वक्त सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत भारी मात्रा में ड्रग्स लेते थे। फिल्म की शूटिंग हिमालय के करीब हो रही थी जहां से ड्रग की सप्लाई सहज थी। ड्रग्स की वजह से उन दिनों सारा और सुशांत का वजन भी काफी बढ़ गया था।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, सारा अली खान
- फोटो : screenshot from youtube
सारा अली खान का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वो स्मोकिंग करती हुई दिखी थीं। वीडियो में सारा अली खान के साथ सुशांत सिंह राजपूत थे। सुशांत के फार्महाउस पर दोनों एंजॉय कर रहे थे। इस दौरान सारा और सुशांत बालकनी में खड़े होकर स्मोकिंग करते नजर आए थे।