सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान ने पिछले साल ही बॉलीवुड में एंट्री की है और अब उनके पास ढेरों प्रोजेक्ट्स हैं। हाल ही में उनकी फिल्म लव आज कल रिलीज हुई थी जिसमें उनके काम को फैंस ने सराहा। वहीं उनकी अगली फिल्म कुली नंबर 1 है। कोरोना वायरस के चलते सारा घर में बंद हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बात करती रहती हैं।
2 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
हाल ही में एक इंटरव्यू में सारा ने अपनी निजी जिंदगी के अलावा पिता सैफ और मां अमृता के साथ रिश्ते को लेकर भी बात की। सारा अली खान ने कहा- 'मैं अपनी मां से बहुत प्यार करती हूं। हम दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते है।। मुझे लगता है जब आप एक दूसरे के साथ होते हो तो आप अपनी फीलिंग्स और इमोशन्स काफी शेयर कर पाते हो।'
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Social Media
उन्होंने आगे कहा, 'पिता से अलग होने के बाद मेरी मां ने हमारा ख्याल रखा, वो सिंगल मदर थीं। आज मैं अपने जीवन में जो कुछ हूं सिर्फ उनके कारण हूं। वो मुझे हर दिन इस बात का एहसास कराती हैं कि वो मुझे बहुत प्यार करती हैं। मैं अपने पापा के साथ नहीं रहती तो मुझे उनकी फीलिंग्स नहीं पता चलती।'
4 of 5
Sara Ali Khan
- फोटो : social media
सारा ने अपने इस इंटरव्यू में एक मजेदार किस्सा भी सुनाया। एक्ट्रेस ने बताया- मेरी 10वीं के बोर्ड एग्जाम थे। मैंने अपने आंसर शीट पर लव अमृता सिंह लिख दिया था और एग्जाम हॉल से बाहर आ गई। इसके बाद मैंने अपनी मां को कहा आप खुद ही सोच लीजिए मुझे कितने नंबर मिले होंगे।
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : सोशल मीडिया
बात दें कि सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म केदारनाथ से की थी। इस फिल्म में वो बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट दिखाई दी थीं। फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। बॉक्स ऑफिस पर भी ये फिल्म हिट साबित हुई थी।