एयरपोर्ट पर सारा को देखते ही फैन ने लेनी चाही सेल्फी, सिक्योरिटी गार्ड ने रोका और...
सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। एयरपोर्ट पर सारा ने ब्लैक कलर का ट्रैक सूट पहना है। उन्होंने बालों को खुला रखा है और चश्मा लगाया हुआ है। सारा इस वक्त सोशल डिस्टेंस का ख्याल रख रही हैं।
एयरपोर्ट पर जैसे ही सारा पहुंचीं एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ता है। तभी उनके साथ चल रहा सिक्योरिटीमैन उसे मना करता है। लड़का दोबारा सेल्फी के लिए आगे बढ़ता हुआ दिखाई देता है तो सिक्योरिटी के लोग उसे फिर से रोकते हैं। इतने में सारा वहां से चली जाती हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on
सारा बनारस से मुंबई लौट आई हैं। वो बनारस में फिल्म 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रही थीं। फिल्ममेकर आनंद एल राय की इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता अक्षय कुमार और धनुष भी हैं। कोरोना वायरस का असर इस फिल्म की शूटिंग पर भी पड़ता हुआ दिखाई दिया था। ग्रामीणों ने शूटिंग रोकने की मांग की थी।
बनारस में सारा ने विश्वनाथ मंदिर में दर्शन भी किए। उनके साथ उनकी मां अमृता सिंह भी थीं। हालांकि मंदिर में दर्शन को लेकर काफी विवाद भी हुआ। काशी के विद्वानों ने इसे मंदिर की परंपरा के विपरीत बताया है। काशी विकास समिति ने इस आधार पर आपत्ति जताई कि सारा अली खान गैर-हिंदू हैं।
बर्थडे पर रानी ने चाहने वालों को दिया ये खास संदेश, कोरोना के चलते नहीं करेंगी पार्टी