सारा अली खान ने साल 2018 में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट फिल्म केदारनाथ से बॉलीवुड में कदम रखा था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को भले ही बहुत बड़ी सफलता ना मिली हो, लेकिन फिल्म में सारा अली खान के काम को लोगों ने पसंद किया। सारा ने अपनी पहली ही फिल्म से फिल्म जगत में अपनी एक अलग जगह कायम की। वो जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार और धनुष के साथ मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया।
बॉलीवुड: सारा अली खान के साथ काम करना पसंद नहीं करतीं मां अमृता, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश
सारा ने बताई इसकी वजह
दरअसल सारा से जब ये पूछा गया कि क्या वो कभी अपनी मां अमृता सिंह के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन साझा करते हुए दर्शकों को दिखाई देंगी, तो इसका जवाब देते हुए सारा अली खान ने कहा कि उनकी मां को उनके साथ काम करना पसंद नहीं हैं। सारा अली खान ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि मुझे लगता है कि वह मेरी मां हैं इसलिए वह मेरे साथ कभी काम नहीं करना चाहेंगी’।
वह चाहती हैं मैं हमेशा बेस्ट दिखाई दूं
सारा अली खान ने आगे कहा, ‘अगर किसी शॉट में मेरे चेहरे पर बाल आ जाएंगे तो वो शूटिंग बीच में ही रुकवा कर मेरे बालों को सही करेंगी। मैं उनकी बेटी हूं इसलिए वो चाहती हैं कि मैं हमेशा सबसे बेस्ट दिखूं। मुझे नहीं लगता मैं उन्हें कभी भी इस तरह की स्थिति में डालना चाहूंगी’। सारा ने बातचीत के दौरान अपने माता-पिता अमृता सिंह और सैफ अली खान द्वारा दी गई सलाह के बारे में भी बताया।
सैफ अली खान और अमृता सिंह से मिली ये सलाह
सारा अली खान ने अपनी मां अमृता सिंह और पिता से मिली सलाह के बारे में भी बात की। सारा ने कहा, ‘मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा ये समझाया है कि कोई भी फिल्म एक या दो घंटे की नहीं होती है, यह कम से कम एक साल के लिए होती है। अगर आप अपनी फिल्म के लिए उत्सुक नहीं हैं तो कुछ भी मायने नहीं रखता, इसलिए आपको ऐसा नहीं करना चाहिए’।
सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं सारा अली खान
सारा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी छाई रहती हैं। उनके फैंस सिर्फ उनका ग्लैमरस अंदाज नहीं, बल्कि उनकी सादगी को भी काफी पसंद करते हैं। फिल्मों में मनोरंजन करने के साथ-साथ वो अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने जोक्स और अंदाज से प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं।