सैफ अली खान की शहजादी सारा अली खान फिल्म केदारनाथ से फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करेंगी। अभिषेक कपूर की इस फिल्म में सारा सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी। इंडस्ट्री के डायरेक्टर सारा को साइन करने के लिए बेताब हैं लेकिन सारा किसी फिल्म को साइन करने के मूड में नजर नहीं आ रही हैं।
सारा अली खान को करण जोहर और आशुतोष गोवारिकर जैसे फिल्म मेकर्स से मिलते हुए भी देखा गया है। खबरों की मानें तो अनुष्का शर्मा की प्रोडक्शन कंपनी ने भी सारा को एक फिल्म के लिए अप्रोच किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार सारा ने अब तक करीब 7 स्क्रिप्ट रिजेक्ट की हैं।
बता दें कि ये सभी स्क्रिप्ट्स उनकी मां अमृता सिंह को पसंद थीं। माना जा रहा है कि सारा सिर्फ बड़े स्टार्स के साथ ही फिल्मों पर विचार करेंगी। सारा सिर्फ शाहिद कपूर, ऋतिक रोशन जैसे एक्टर्स के साथ ही काम करना चाहती हैं जिनकी फिल्में बॉक्सऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही हैं।
सारा ने अपने प्रड्यूसरों से पहले ही कह दिया है कि फिल्म की स्क्रिप्ट अच्छी होने के साथ-साथ वे सिर्फ 'हिट एक्टर्स' के साथ ही काम करेंगी। कहा जा रहा है कि सारा, आलिया भट्ट की राह पर चलकर बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। केदारनाथ इस साल के अंत तक रिलीज होगी और कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार इससे पहले वो कोई दूसरी फिल्म साइन नहीं कर सकतीं।