फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर अपने चर्चित चैट शो कॉफी विद करण के नए सीजन के साथ वापस आ चुके हैं। बीते हफ्ते शुरू हुए इस शो का पहला एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो के सातवें सीजन के पहले एपिसोड में बतौर मेहमान नजर आए अभिनेता रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इस दौरान करण जौहर के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान शो में कई किस्से और चौंकाने वाले खुलासे भी हुए।
2 of 5
करण जौहर,सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
करण इन दिनों अपने शो अपने शो के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी सिलसिले में हुए एक इंटरव्यू में करण ने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के रिश्ते को लेकर भी चर्चा की। ऐसे अब सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को लेकर हुई चर्चा पर सारा अली खान करण जौहर नाराज हो गई है। हाल ही में सामने आई खबरों के मुताबिक करण जौहर द्वारा कार्तिक और सारा के रिश्ते को लेकर की गई चर्चा से सारा नाखुश है।
3 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
दरअसल, बॉलीवुड में अपने डेब्यू से पहले सारा अली खान अपने पिता सैफ अली खान के साथ कॉफी विद करण के छठे सीजन में आई थीं। इस दौरान उन्होंने यह कहा था कि वह कार्तिक आर्यन को डेट करना चाहती हैं। वहीं कार्तिक भी इन खबरों को सुन काफी शर्मा गए थे। ऐसा माना जाता है कि इसके बाद से ही कार्तिक और सारा के रिश्ते की शुरुआत हुई। दोनों अक्सर साथ नजर आने लगे। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को लेकर किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की है।
4 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
ऐसे में करण द्वारा उनके रिश्ते को लेकर बात करने से सारा खफा हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक सारा इस बात से बिल्कुल भी खुश नहीं है कि करण ने उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में पब्लिकली इस तरह बात की। एक्ट्रेस चाहती है कि दर्शक इस समय सिर्फ उनके करियर ग्राफ पर फोकस करें। वह फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने के लिए काफी मेहनत कर रही है। ऐसे में उनकी पर्सनल लाइफ की बातें लोगों का ध्यान भटका सकती है, जो सारा बिल्कुल नहीं चाहतीं।
5 of 5
Kartik Aryan and Sara Ali Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि सारा अली खान और फिल्ममेकर करण जौहर एक- दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस इस सीजन शो में शिरकत करने वाले मेहमानों की लिस्ट में भी शामिल हैं। सामने आए शो के ट्रेलर में सारा कार्तिक का मजाक उड़ाते और ताना मारती नजर आ रही हैं। साथ ही सारा यह भी कहती है कि वह सभी के एक्स हैं। दरअसल, सारा अली खान के अलावा कार्तिक आर्यन का नाम जाहन्वी कपूर और अनन्या पांडे से भी जुड़ चुका है।