बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सारा अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने फनी वीडियो और डांस वीडियो साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो साझा किया है, इस वीडियो में वह डेंटिस्ट के पास पहुंची हुई हैं। इसी दौरान सारा ने वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। सारा के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो अपने बारे में बता रही हैं। कुछ फैंस उनकी हेल्थ को लेकर चिंताए जता रहे हैं।
सारा अली खान ने निकलवाया 'ज्ञानी दांत', बोल भी नहीं पा रहीं अभिनेत्री, देखें वीडियो
इस वीडियो को साझा करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा है, 'नमस्कार दर्शकों ग्यानी दांत बाय बाय। वहीं, सारा अली खान ने अपना ग्यानी दांत निकलवाया है। इसी का वीडियो उन्होंने साझा करते हुए लिखा, 'नमस्ते दर्शकों, सॉरी मैं इतने अच्छे से बात नहीं बोल पा रही हूं। हमारे हर सेन्टेन्स में हंसी आ रही है और डॉक्टर शेट्टी हैं हमारे साथ। वो हमारे ज्ञानी दांतों का उद्घाटन बोलने वाली थी पर वो सही वर्ड नहीं है, उसका मतलब तो लॉन्च होता है...एक्सट्रैक्शन को क्या बोलते हैं... डॉक्टर राजेश शेट्टी जो कि बेस्ट हैं वो हमारे दांतों को उखाड़ने वाले हैं'।
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)
सारा अली खान लड़खड़ाती आवाज में अपनी मां के साथ किए गए डिनर की बात करते हुए कहती हैं मेडिसिन की वजह से सो जाती हैं। उठने के बाद वो किसी तरह बोलने की कोशिश करती हैं और अपनी बात को जारी रखते हुए कहती हैं, 'नमस्ते दोस्तों...हमारा सर्जरी हो गया सब कुशल मंगल थैंक्यू सो मच डॉक्टर शेट्टी जी और डॉक्टर...जी'।
बता दें कि फैंस सारा के इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, 'अब तक की आपकी बेस्ट एक्टिंग... मुझे लगता है आपको इस तरह के और रोल्स करने चाहिए। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुंह से सुपारी निकाल के बात करने का रे बाबा'। वहीं कुछ फैंस ने सारा की सेहत की चिंता भी जताई है
सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह 'अतरंगी रे' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ अक्षय कुमार और धनुष भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में सारा फिल्म 'कुली नंबर वन' में भी दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उन्होंने एक्टर वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी।