{"_id":"5e85d6ae8ebc3e72b0243921","slug":"sara-ali-khan-doing-classical-dance-during-quarantine-video-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown के बीच सारा अली खान ने किया क्लासिकल डांस, वीडियो देख फैन्स कर रहे खूब तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Lockdown के बीच सारा अली खान ने किया क्लासिकल डांस, वीडियो देख फैन्स कर रहे खूब तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 02 Apr 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : Social Media
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की फैन फॉलोइंग के बारे में तो सभी जानते हैं। सारा ने पहली फिल्म के बाद से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। सारा की सादगी, उनका रहन-सहन लोगों को उनकी ओर आकर्षित करता है। सारा अली खान एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं ये तो सभी जानते हैं। लेकिन इसके इतर सारा एक बेहतरीन डांसर भी हैं।
Trending Videos
2 of 5
सारा अली खान (फाइल फोटो)
- फोटो : a
सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सारा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। उनके फैन्स इन तस्वीरों को पसंद भी करते हैं। सारा अल खान मल्टी टैलेंटेड हैं इसकी बानगी हमेशा ही देखने को मिलती रहती है। वहीं हाल ही में सारा ने फैन्स को बेहतरीन क्लासिकल डांस करके एकदम चौंका दिया है। इसका वीडियो सारा ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल हाल ही में सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्रम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में सारा अली खान क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। सारा अली कान इसमें बेहतरीन ट्रेंड डांसर की तरह ही नजर आ रही हैं। इस वीडियो को सारा के फैन्स काफी पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते ही खूब वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में सारा ने लिखा है, 'बट्टू, हैप्पी उत्कला दिवस।'
सारा के इस वीडियो ने उनके फैन्स का दिल जीत लिया है। इस वीडियो पर सारा के फैन्स कमेंट कर सारा की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 11 मिनिट के इस वीडियो में सारा गुलाबी रंग का कुर्ता, सफेद लैगिंग और दुपट्टा बांधी नजर आ रही हैं। सारा ने इतना बेहतरीन डांस किया है कि वीडियो से किसी नजर नहीं हट सकती है। वैसे भी सारा के फैन्स उन्हें बहुत पसंद करते हैं। उनका मस्तमौला अंदाज सभी को भा जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें सारा के वर्कफ्रंट की तो सारा अली खान ने साल 2018 में आई फिल्म केदारनाथ के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखा था। इस फिल्म में सारा के साथ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इस फिल्म में सारा को उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था। इसके बाद सारा रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। वहीं हाल ही में सारा अली खान की फिल्म 'लव आजकल' फरवरी में रिलीज हुई थी। जिसे दर्शकों का उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।