{"_id":"60376dd98ebc3ee92c0cc73b","slug":"sara-ali-khan-brings-gifts-for-kareena-kapoor-khan-newborn-baby-watch-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना कपूर के दोबारा मां बनने के बाद मिलने पहुंचीं सारा अली खान, सौतेले भाई के लिए खरीदा गिफ्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना कपूर के दोबारा मां बनने के बाद मिलने पहुंचीं सारा अली खान, सौतेले भाई के लिए खरीदा गिफ्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Thu, 25 Feb 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/viralbhayani
Link Copied
करीना कपूर और सैफ अली खान हाल ही में दूसरे बच्चे के पिता बने हैं। करीना कपूर के अस्पताल से घर लौटने पर उनके करीबी और दोस्त उनसे मिलने पहुंचे। बीते दिनों मलाइका अरोड़ा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू और करिश्मा कपूर सहित अन्य लोगों ने अभिनेत्री के घर जाकर उनका हाल-चाल लिया।। अब सैफ और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने भी अपने नन्हे भाई से मुलाकात की।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/viralbhayani
सारा अली खान करीना के नए घर पहुंचीं। वह अपने जिम सेशन के बाद सीधे करीना के घर गईं। उन्होंने अपने हाथ में बच्चे के लिए गिफ्ट्स भी ले रखे थे। सामने आए वीडियो में सारा ने तीन बैग अपने हाथ में पकड़ रखे हैं जो खासकर मां और बच्चे के स्टोर से लिए गए हैं।
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/viralbhayani
सारा ने आर्मी ग्रीन कलर की बोट नेक शेप की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने फ्लोरल मास्क लगा रखा था। जिम जाने की वजह से सारा के बाल गीले थे जिसकी वजह से उन्होंने बालों को खुला रखा था। इससे पहले सारा अपने जिम क्लास भी जाती हुई देखी गईं।
करीना कपूर रिश्ते में सारा अली खान की सौतेली मां लगती हैं लेकिन दोनों का रिलेशनशिप काफी कूल है। करीना और सारा दोनों ने ही अलग अलग इंटरव्यू में यह बात बताई है। सैफ के घर होने वाली पार्टियों और अन्य खास मौकों पर सारा जाती हैं और टाइम स्पेंड करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : instagram/saraalikhan95
सारा की आने वाली फिल्मों की बात करें तो निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे की शूटिंग खत्म हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और धनुष हैं। हाल ही में सारा ने फिल्म की रिलीज डेट का एलान किया। यह फिल्म छह अगस्त 2021 को रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।