बॉलीवुड में बी-टाउन न्यू कमर्स की दोस्ती आजकल खूब देखने को मिल रही हैं। दोस्ती की ऐसी ही एक तस्वीर हाल ही में देखने को मिली। यह दोनों कोई और नहीं बल्कि सारा अली खान (Sara Ali Khan) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) हैं। सोशल मीडिया पर अनन्या और सारा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में सारा और अनन्या ऑटो राइड लेती हुई दिखाई दीं। कैमरा देख सारा अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करने लगीं।
2 of 5
Sara Ali Khan Ananya Pandey
- फोटो : twitter
तस्वीरों में सारा और अनन्या की बांडिंग साफ नजर आ रही हैं। सारा जहां एक ओर कैमरे से बचते नजर आईं तो वहीं अनन्या बिंदास अंदाज में दिखीं। तस्वीरों में आप देखेंगे कि जब सारा कैमरे को देख अपना चेहरा छिपाते दिखीं तो वहीं अनन्या अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। तस्वीरों में अनन्या खुलकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
Sara Ali Khan Ananya Pandey
- फोटो : twitter
देर रात ऑटो राइड की जो तस्वीरें सामने आईं है उसमें अनन्या बिना मेकअप नजर आ रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि सारा भी बिना मेकअप हो, इसी वजह से चेहरा छिपा रही हों। फिलहाल कुछ भी हो लेकिन इतना तो साफ है कि सारा और अनन्या की दोस्ती काफी पक्की है। इस मौके पर अनन्या व्हाइट टॉप के साथ डेनिम जींस में दिखीं तो वहीं सारा रेड कलर के टॉप में स्पॉट हुईं।
4 of 5
Sara Ali Khan Ananya Pandey
- फोटो : twitter
चंकी पांडे की बेटी अनन्या जल्द ही 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' (Student of The Year 2) फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही हैं। अनन्या के साथ फिल्म में तारा सुतारिया (Tara Sutaria) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) लीड रोल में हैं। वहीं सैफ और अमृता की बेटी सारा अली खान इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। सारा अली खान की अब तक दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के साथ 'केदारनाथ' थी तो वहीं दूसरी फिल्म रणवीर सिंह की 'सिंबा' है।
5 of 5
simmba
- फोटो : file photo
'सिंबा' (Simmba) फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस मिला था। इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था। अनन्या पांडे की बात करें तो डेब्यू करने से पहले ही वह काफी चर्चा में हैं। अनन्या और कार्तिक आर्यन को एक साथ कई बार स्पॉट किया गया। इसके बाद से दोनों का नाम जोड़कर देखा जा रहा है। अनन्या सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं। फिलहाल देखना होगा कि डेब्यू फिल्म से वह दर्शकों के दिलों में जगह बना पाती हैं या फिर नहीं।