{"_id":"5c76646bbdec221a37669b7a","slug":"sapna-choudhary-salute-to-indian-air-force-share-a-photo-in-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी ने भारतीय वायुसेना की बहादुरी को इस अंदाज में किया सलाम, वायरल हुई तस्वीर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सपना चौधरी ने भारतीय वायुसेना की बहादुरी को इस अंदाज में किया सलाम, वायरल हुई तस्वीर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 27 Feb 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
sapna choudhary
Link Copied
भारत ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला लिया । मंगलवार को भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर जैश ए मोहम्मद के कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया । इसे सर्जिकल स्ट्राइक 2 का नाम भी दिया जा रहा है । इस कार्यवाही के बाद पूरे देश ने IAF के इस जज्बे को सलाम किया है।
2 of 5
sapna choudhary
इसमें हरियाणवी डांसर सपना चौधरी भी पीछे नहीं रहीं । उन्होंने एक अनोखे अंदाज में भारतीय वायु सेना को सलामी दी है । सपना ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की । इसमें वो जीप पर खड़ी दिख रही हैं ।
3 of 5
sapna choudhary
- फोटो : इंस्टाग्राम
साथ ही वो सेना के जवानों को सैल्यूट कर रही हैं । इस फोटो में सपना के फैन्स ने जमकर भारत माता की जय के नारे लगाए हैं। बता दें कि आज से 12 दिन पहले 14 फरवरी को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था।
इस हमले में 40 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी मसूद अजहर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। जिसके बाद से ही भारत में पाकिस्तान से बदला लेने की मांग तेज हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
sapna choudhary
- फोटो : instagram
सपना के अलावा बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और साउथ फिल्म जगत के सभी कलाकारों ने सेना के जवानों की बहादुरी को सलाम किया था । साथ ही पीएम मोदी को भी कलाकारों ने बधाई दी है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।