हरियाणा की डांसिंग क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी के के डांस को देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अपने गानों के चलते वह अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका हर गाना लोगों को डांस करने के लिए मजबूर कर देता है। सपना चौधरी का कोई गाना रिलीज हो या फिर स्टेज शो लोगों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिलती है। वहीं सपना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और नई-नई रील्स शेयर करती रहती हैं। अब सपना चौधरी ने अपने हालिया रीलीज हुए गाने 'नाचण की तोल' पर रील शेयर की है, जिसमें उनके एक्स्प्रेशन देखकर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।
Sapna Chaudhary: सपना चौधरी ने 'नाचण की तोल' गाने पर शेयर किया वीडियो, कहा- जिस जिस ने नाचन का शौक है...'
सपना चौधरी का हाल ही में नया गाना 'नाचण की तोल' रिलीज हुआ है, जो बहुत तेजी से ट्रेंड कर रहा है। लोगों को ये गाना काफी पसंद आ रहा है और जिसके चलते एक ही दिन में इस गाने को लाखों से ऊपर व्यूज मिल गए थे। अब सपना ने इस गाने पर वीडियो बनाकर शेयर किया है। जिसमें वह कार के अंदर बैठकर इस गाने को गाते हुए झूमती नजर आ रही हैं।
लोगों से गाने पर रील बनाने की अपील
सपना चौधरी ने 'नाचण की तोल' गाने की रील शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन भी दिया है। उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'जिस जिस ने नाचन का शौक है वो रील जरूर बनाए'। साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। फैंस को उनकी ये रील देखने के बाद जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
सपना का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक प्रशंसक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'नंबर वन हिरोइन सपना चौधरी'। वहीं दूसरे ने लिखा, 'बेहतरीन सपना चौधरी जी...बहुत अच्छी लग रही हैं बहुत खूबसूरत लग रही हैं, एक्सप्रेशन क्वीन। अन्य यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ ही दिल वाली इमोजी के जरिए अपना प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।