{"_id":"5fab87888ebc3e9bd646f270","slug":"sapna-choudhary-shared-glamorous-photoshoot-after-newly-mom","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sapna Choudhary : मां बनने के बाद पहली बार सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक आया सामने, फैंस कर रहे तारीफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sapna Choudhary : मां बनने के बाद पहली बार सपना चौधरी का ग्लैमरस लुक आया सामने, फैंस कर रहे तारीफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
Link Copied
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी इन दिनों निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से पहले शादी की। जब उनका बेटा पैदा हुआ तो उसके बाद ये बात सभी को पता चली। करवा चौथ के मौके पर पहली बार सपना ने अपने पति वीर साहू के साथ तस्वीरें साझा कीं। अब सपना ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की हैं।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
मां बनने के बाद पहली बार सपना का ये ग्लैमरस लुक देखने को मिला। वे काफी फिट लग रही हैं। उनके प्रशंसक उनकी इन तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे हैं। कुछ ही घंटों पहले साझा की गई इन तस्वीरों पर हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना की तस्वीरें फोटोशूट की हैं। उनका लुक इसमें काफी बदला हुआ भी है। सपना ने आसमानी रंग की मेटैलिक लिपस्टिक लगाई है। जिससे उन्हें एकदम अलग लुक मिला। साथ ही ग्लिटरी व्हाइट आईलाइनर उनके लुक को चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : instagram/itssapnachoudhary
सपना ने हेयरस्टाइल भी अलग अंदाज में की है। उनका हेयरडो काफी अलग है। उन्होंने दो हेयर बन बना रखे हैं। इसके साथ उन्होंने व्हाइट जैकेट और पैंट पहना हुआ है। उनका जैकेट रफेट स्टाइल में बना है। सामने लगा बकल इसे और स्टाइलिश बना रहा है।
पति वीर साहू के साथ सपना चौधरी
- फोटो : Instgram: @itssapnachaudhary
गौरतलब है कि सपना चौधरी और वीर साहू ने करीब चार साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। दोनों ने जनवरी 2020 में गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इससे पहले दोनों की सगाई की खबरें भी मीडिया में सामने आई थीं। शादी के बाद सपना की बहन शिवानी ने बताया था कि वीर और सपना दोनों ही ये खुशी अपने फैंस के साथ बांटना चाहते थे लेकिन करीबी रिश्तेदार के निधन की वजह से दोनों इस बात को बता नहीं पाए। अब दोनों का एक बेटा भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।