डांसिंग क्वीन सपना चौधरी लाखों दिलों की धड़कन हैं। उनकी दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। सपना के फैंस उनका डांस देखने और उनके प्रोग्राम में जाने के लिए घंटों तक लाइनों में खड़े रहकर इंतजार करते हैं। देसी क्वीन भी अपने फैंस की दिली ख्वाहिश पूरी करने के लिए आए दिन स्टेज शोज करती रहती हैं और अपनी अदाओं से दर्शकों का दिल जीत लेती हैं। इतना ही नहीं उनके गानों का भी दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं और जैसे ही उनका गाना रिलीज होता है वह इंटरनेट पर तहलका मचा देता है। बीते काफी समय से सपना चौधरी अपने गाने 'कामिनी' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसे में अपने इसी गाने पर सपना जोरदार ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। सपना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
Sapna Choudhary: काले सूट में कमर मटकाती नजर आईं सपना, डांस मूव्स ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 29 Jul 2022 04:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन