सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस' में हिस्सा लेने के बाद से सपना चौधरी की पॉपुलरिटी में रातों रात बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कई फिल्में और एल्बम साइन किए हैं। सपना चौधरी कुछ भी करती हैं उनका वीडियो वायरल हो जाता है। अब उनका एक और वीडियो सामने आया है।
कार में बैठ सपना चौधरी ने कहा- 'चलो इश्क लड़ाएं', सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
सपना चौधरी को इन दिनों हिंदी और अन्य भाषाओं की फिल्मों के साथ-साथ कई एल्बम और फिल्मों में स्पेशल डांस के ऑफर मिल रहे हैं। इनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि हाल ही में एक पंजाबी और एक हरियाणवी गाना रिलीज हुआ, जिसे सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है।