बिग बॉस 11 खत्म होने के बाद सभी कंटेस्टेंट अपनी-अपनी जिंदगी में लौट चुके हैं। बिग बॉस शो में आने वाले हर मेंबर को फेम हासिल हुआ। कोई फिल्म कर रहा है तो कोई दूसरे शोज में नजर आ रहे हैं। फिलहाल हम यहां हरियाणा की शान सपना चौधरी की बात कर रहें हैं। बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही सपना ने नया धमाका कर दिया है।
वैसे तो बिग बॉस के घर से बाहर निकलते ही सपना चौधरी को बॉलीवुड से ऑफर मिल चुका था। अभय देओल के साथ इस फिल्म में सपना के अलावा एक्ट्रेस पत्रलेखा भी नजर आएंगी। वायरल हो रही इस तस्वीर को देख ऐसा लग रहा था कि ये किसी डांस सीक्वेंस का सेटअप है। इसमें दोनों एक चारपाई पर बैठे दिख रहे थे। अब भोजपुरी की दुनिया में भी उन्होंने कदम रखा है।
हरियाणा के बाद सपना का ठुमका यूपी और बिहार वालों के होश उड़ा देने वाला है। जी हाँ, ‘बैरी कंगना 2’ नाम की भोजपुरी फिल्म में सपना चौधरी ने एक आइटम सॉन्ग किया है। शूटिंग खत्म हो चुकी है और फिल्म जल्द ही रिलीज की जानी है। देखें सपना चौधरी की डांस करते हुए तस्वीर।
फिल्म में भोजपुरी के महानायक रवि किशन लीड रोल में हैं और काजल राघवानी उनके अपोजिट साइन की गईं है। रवि किशन के अलावा सुधीर शर्मा, आशीष सिंह, और संजय पांडे भी मुख्य किरदार में नजर आने वालें हैं। बता दें कि साल 1992 में भोजपुरी फिल्म ‘बैरी कंगना’ रिलीज हुई थी जो बॉक्स ऑफिस पर सुपर-डुपर हिट हुई थी। अब इस फिल्म की सिक्वल ‘बैरी कंगना 2’ पर भी जोरदार काम चल रहा है।
फिल्म के सेट से वायरल हुई सपना चौधरी की एक और तस्वीर