फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sanya Malhotra, Vikrant Massey and Bobby deol's Love Hostel trailer released

Love Hostel Trailer: ऑनर किलिंग पर आधारित है फिल्म लव हॉस्टल, मजेदार है विक्रांत-सान्या का देसी रोमांस

Mon, 14 Feb 2022 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Mon, 14 Feb 2022 05:50 PM IST
सार

जी 5 पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'लव हॉस्टल' में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मेसी और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विज्ञापन
Sanya Malhotra, Vikrant Massey and Bobby deol's Love Hostel trailer released
लव हॉस्टल का ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media

विस्तार

जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 रिलीज होने जा रही फिल्म 'लव हॉस्टल' की रिलीज डेट सामने आई थी। रिलीज डेट सामने आने के साथ ही इस फिल्म का पहला ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। जी 5 की इस नई फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्रांत मैसी और बॉबी देओल नजर आएंगे। 
विज्ञापन


एक नवविवाहित जोड़े के रूप में नजर आ रहे सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मैसी सान्या के परिवार से भाग रहे हैं, जो इन दोनों को अलग करना चाहता है। यह जोड़ा पुलिस की मदद मांगता है, जो उनकी सुरक्षा और रहने के लिए उन्हें एक अजीब 'हॉस्टल' देता है। पुलिस इस दंपत्ति को विश्वास दिलाती है कि यहां ये अपने हिंसक परिवार से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उधर इनके परिवार वालों ने एक हत्यारे को लड़की को तलाशने और घर वापस लाने के लिए भेजा है। यह किरदार बॉबी देओल ने निभाया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बॉबी देओल वेब सीरीज आश्रम के बाद एक बार फिर इस फिल्म में निगेटिव रोल प्ले करते नजर आएंगे। बॉबी ने कुछ दिनों पहले इस फिल्म से अपनी फर्स्ट लुक शेयर किया था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था। दो वेब सीरीजों में काम करने के बाद बॉबी देओल की यह तीसरी ओटीटी रिलीज होगी। फिल्म में बॉबी देओल का किरदार खौफनाक नजर रहा है, ट्रेलर में दिखाए गए सीन्स से बॉबी डर का अहसास कायम करने में कामयाब हो गए हैं। 

लव हॉस्टल का निर्माण गौरी खान, मनीष मुंद्रा और गौरव वर्मा द्वारा किया गया है, जो 25 फरवरी से जी 5 पर देखी जा सकेगी। इस फिल्म का निर्देशन शंकर रमन ने किया है। 






 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed