संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' आज रिलीज हो गई है । दर्शक लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे । फिल्म की शूटिंग के दौरान ही रणबीर कपूर के लुक सामने आने लगे थे । रणबीर के लुक ने ही बता दिया था कि ये फिल्म कितने पर्फेक्शन से बनाई गई है।
आ गया 'संजू' के पहले दिन का कलेक्शन, बनी साल की सबसे बड़ी फिल्म
पहले ही दिन फिल्म हाउसफुल जा रही है । क्रिटिक्स और दर्शकों ने फिल्म को ऐतिहासिक बताया है । ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में संजू पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म होगी।
#OneWordReview...#Sanju: M-A-S-T-E-R-P-I-E-C-E.
Rating: ⭐️⭐️⭐️⭐️½
Powerful... Engaging... Emotional... Compelling... Rajkumar Hirani proves, yet again, he’s a master storyteller... This one will be a MONSTROUS HIT.
त्योहारों के मौके को छोड़ दें तो किसी भी हिंदी फिल्म की ये सबसे बेहतरीन एडवांस बुकिंग है। इससे पहले सुमित ने बताया था कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 14 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
#Sanju opens with BUMPER occupancy of 50-55% at very early morning shows (7-8) across India, 9-10 am shows will register 60-65% occupancy all over India. HUGE opening considering 4000+ screens. #Sanju First half- MINDBLOWINGLY FANTASTIC. #RanbirKapoor as Sanjay dutt is ICONIC & @vickykaushal09 is the soul of Sanju..
सुमित कडेल ने ट्वीट कर बताया, 'सुबह के शो में 50 से 55 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रेट हैं। वहीं, 9 से 10 बजे के शो में 60 से 65 फीसदी तक की ऑक्यूपेंसी हो सकती है। सुमित के मुताबिक फिल्म के लिए काफी बड़ी शुरआत है।'
संजू को भारत में 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा गया है। 'रेस 3' के बाद सबसे ज्यादा स्क्रीन काउंट है। भारत के अलावा इसे 65 देशों में रिलीज किया गया है। विदेश में इसे लगभग 1300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। इसका टोटल स्क्रीन काउंट 5300 है।