हिंदी फिल्म जगत में जब भी किसी समय के परिवेश का चित्रण करना होता है तो फिल्मकार उस समय की अच्छी से लेकर बुरी बातों का फिल्माते हैं। फिल्मों में अपशब्दों का इस्तेमाल भी इसी का एक हिस्सा है। अक्सर स्क्रिप्ट की डिमांड की वजह से कलाकार गालियां देते हुए नजर आते हैं। आज के समय में अनुराग कश्यप की फिल्मों में ऐसा माहौल देखने को अक्सर मिलता है जब उनके फिल्म के पात्र भर-भर के अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली
- फोटो : सोशल मीडिया
पीरियड ड्रामा फिल्में बनाने में माहिर संजय लीला भंसाली भी अनुराग की राह पर चल चुके हैं। नई जानकारी के अनुसार भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट अपशब्द बोलना सीख रही हैं।
3 of 4
Alia Bhatt, Sanjay Leela Bhansali
- फोटो : social media
फिल्म से जुड़े सूत्र के अनुसार, 'आलिया के लिए उनका किरदार जिस तरह से बोलता है, उसे सुनकर वह काफी अचंभित थी। ऐसे अपशब्द आलिया के लिए पहाड़ तोड़ने की तरह है जिसे अपनाने के बारे में उन्होंने कभी नहीं सोचा था। वह अक्सर कुछ शब्दों के अर्थ पूछा करती हैं जो शब्द उनका किरदार गुस्से में बोल देता है। टीम द्वारा आलिया को उन शब्दों के अर्थ समझाने में काफी मशक्कत उठानी पड़ती है।'
4 of 4
sanjay leela bhansali
- फोटो : social media
आलिया को अपने किरदार के लिए काठियावाड़ी सीखने की जरूरत है। भंसाली ने इसके लिए मुंबई के कई गुजराती थियेटर कलाकारों से संपर्क किया है। उन्होंने मनोज जोशी और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकारों से भी मदद की गुजारिश की है। आलिया करीब महीने भर की भाषा और बोल चाल पर आधारित क्लास करेंगी। दिसंबर 2019 के आखिरी हफ्ते में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। गौरतलब है कि 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के अलावा आलिया के खाते में 'ब्रह्मास्त्र', 'सड़क 2' और 'आरआरआर' जैसी फिल्में शुमार हैं।
पढ़ें: दो साल बाद धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर से निकली 'तख्त', करण जौहर ने शुरू की सही जगहों की तलाश