{"_id":"5b72530d42c79203637b7c8e","slug":"sanjay-leela-bhansali-firstly-offered-raja-ratan-singh-role-to-prabhas-not-shahid-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहिद नहीं प्रभास थे 'पद्मावत' के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहिद नहीं प्रभास थे 'पद्मावत' के लिए संजय लीला भंसाली की पहली पसंद, इस वजह से ठुकरा दिया था ऑफर
Tue, 14 Aug 2018 09:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
prabhas and shahid kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों 'साहो' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में होंगी। कहा जा रहा है कि 'बाहुबली' के बाद प्रभास की यह फिल्म सबसे बड़ी हिट होगी। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि संजय लीला भंसाली की फिल्म सबसे पहले प्रभास को ऑफर हुई थी लेकिन उस वक्त प्रभास ने इसे करने से इंकार कर दिया था।
2 of 5
Baahubali
जानकारी के मुताबिक संजय लीला भंसाली ने फिल्म 'बाहुबली' देखने के बाद प्रभास को राजा रतन सिंह का किरदार ऑफर किया था। जिस वक्त प्रभास को 'पद्मावत' का यह रोल ऑफर किया गया था उस समय वह 'बाहुबली 2' की शूटिंग कर रहे थे। सूत्रों की मानें तो प्रभास ने ऑफर मिलते ही उसे तुरंत ठुकरा दिया था।
3 of 5
padmaavat
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभास को फिल्म में राजा रतन सिंह का किरदार करने का प्रस्ताव दिया गया था। भंसाली को प्रभास का फिजीक इस किरदार के लिए एकदम सही लगा था जिसकी वजह से वह प्रभास को 'पद्मावत' में लेना चाहते थे। सूत्रों की मानें तो प्रभास को यह रोल उनके कद के मुताबिक हल्का लगा। जिसकी वजह से उन्होंने संजय लीला भंसाली के ऑफर को ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Baahubali
प्रभास उस वक्त 'बाहुबली 2' की शूटिंग कर रहे थे। ऐसे में उन्हें लगा कि राजा रतन सिंह का किरदार उनके 'बाहुबली' के किरदार के मुताबिक प्रभावशाली नहीं है। अगर उन्होंने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया तो वह उनके करियर के लिए खतरनाक हो सकता है। ऐसे में प्रभास ने इस किरदार को मना करने में ही समझदारी समझी।
विज्ञापन
5 of 5
Sanjay Leela Bhansali
प्रभास के मना करने के बाद संजय लीला भंसाली ने राजा रतन सिंह के किरदार के लिए शाहिद को चुना। 'पद्मावत' फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी लेकिन शाहिद के फिजीक को देखते हुए राजा रतन सिंह का किरदार उन पर नहीं जमा। हालांकि इस फिल्म के रिलीज पर बहुत बवाल मचा था लेकिन बाद में फिल्म को रिलीज कर दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।