संजय दत्त की खराब सेहत के बाद उनके प्रशंसकों से लेकर करीबी तक उनके जल्द ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। इस बीच संजय दत्त के खास दोस्त परेश गिलानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। ये वही परेश गिलानी हैं जिनके किरदार को फिल्म 'संजू' में विक्की कौशल ने निभाया था। फिल्म में उनका नाम 'कमली' था।
संजय दत्त को कैंसर होने पर उनके दोस्त 'कमली' को नहीं आ रहा यकीन, लिखा- 'शेर है तू शेर'
परेश गिलानी ने लिखा कि 'भाई, हमने पूरे एम्यूजमेंट पार्क को कवर किया था। हमें लगता था कि यह पास है लेकिन यह अभी भी पूरा नहीं हुआ है। एक और रोलर कोस्टर राइड के लिए। ये नई लड़ाई है। यह लड़ाई लड़नी है और लड़ाई जीतेंगे। हम जानते हैं तुम कितने बहादुर हो। तुम इसे जीतोगे। शेर है तू शेर।'
पोस्ट के कैप्शन में परेश गिलानी ने लिखा- 'भाई, इस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि कुछ दिनों पहले ही हमने बातें की थीं कि कैसे हमने जिंदगी के दूसरे चरण को जिया। हम कितने खुशकिस्मत थे कि हमने साथ में राइड की, चले, और इस यात्रा का आनंद लिया। मुझे अभी भी लगता कि हम खुशकिस्मत हैं और जिंदगी रंग बिरंगी है। भगवान दयालु हैं।'
View this post on Instagram
A post shared by Paresh Ghelani (@pareshghelani) on
बता दें कि परेश गिलानी संजय दत्त के बचपन के दोस्त हैं। दोनों ने स्कूल में साथ में पढ़ाई की। अमेरिका में उनका बिजनेस है। वह 'मून एक्सप्रेस', 'एक्सप्राइज' और 'रैडिममुने' जैसी कंपनियों का हिस्सा रहे हैं।
गौरतलब है कि संजय दत्त को फेफड़े के कैंसर का हाल ही में पता चला। शनिवार को संजय दत्त कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर देखे गए। संजय दत्त के साथ उनकी बहन प्रिया दत्त भी थीं। दोनों अस्पताल के बाहर दिखे। 'बाबा' के नाम से मशहूर संजय दत्त ने तबीयत खराब होने के बावजूद फोटोग्राफर्स की ओर देखा और साथ हिलाया। मेडिकल जांच के बाद संजय दत्त अमेरिका रवाना हो जाएंगे। उससे पहले यहां की रिपोर्ट जरूरी है।